
Tanuja Joshi
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक... तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी ... और पढ़ें
Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह हृदय विदारक है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि वे मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हैं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह हृदय विदारक है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं, जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं.’
The tragedy in Ahmedabad has stunned and saddened us. It is heartbreaking beyond words. In this sad hour, my thoughts are with everyone affected by it. Have been in touch with Ministers and authorities who are working to assist those affected.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 12, 2025
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद 242 लोगों को ले जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान दोपहर 13:38 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ था. इसमें 232 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और सात पुर्तगाली नागरिक और 10 चालक दल के सदस्य शामिल थे.
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान के संपर्क टूटने से कुछ समय पहले पायलट कैप्टन सुमीत सभरवाल ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को ‘मेडे’ कॉल जारी किया था. मेडे कॉल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संकट संकेत है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से विमानन और समुद्री संचार में जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली आपात स्थिति को इंगित करने के लिए किया जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.