'NEET पेपर लीक महापाप है'... पीएम मोदी का बड़ा संदेश, दोषियों पर एक्शन लिया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि सरकार ने तुरंत कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि मामले में कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए राज्यों से सहयोग मांगा.

Written by: Tanuja Joshi
Updated: July 21, 2026, 11:18 AM IST
  • प्रधानमंत्री मोदी ने NEET पेपर लीक को ‘घोर पाप’ बताया.
  • सरकार ने मामले में 13 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी.
  • पीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
  • भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए राज्यों से सहयोग की अपील की.

PM Modi on NEET Paper Leak: एनडीए (NDA) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाया. उन्होंने इस घटना को ‘घोर पाप’ बताते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. प्रधानमंत्री ने बताया कि मामले में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने राज्यों से भी अपील की कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके.

वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी कहा कि सरकार ने मामले में तेजी से कदम उठाते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अभ्यर्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने NEET की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया, जिसे सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और समय पर परिणाम भी घोषित किए गए.

रिजिजू ने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई का मकसद ये सुनिश्चित करना था कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों को सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी सार्वजनिक परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके.

NEET 2026 पेपर लीक मामला

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट NEET-UG पेपर लीक मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई की तैयारी कर रहा है. याचिकाकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है. एग्जाम की विश्वसनीयता पर सवाल उठने के बाद 12 मई को NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी.

विवाद की शुरुआत 6 मई को हुई, जब NTA ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की. इसके बाद कई छात्रों और कोचिंग संस्थानों ने दावा किया कि परीक्षा से पहले एक कथित ‘गेस पेपर’ वायरल हुआ था, जिसके कई सवाल वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खाते थे. बाद में जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले हाथ से लिखे गए प्रश्नों का एक सेट कुछ लोगों के बीच बांटा गया था. जांच में ये भी सामने आया कि यह कथित पेपर खासतौर पर राजस्थान में प्रसारित किया गया था.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.