PM Modi Outfits: गणतंत्र दिवस पर राजस्थानी पगड़ी में दिखाई दिए पीएम मोदी, जानिए 2015 से 2023 तक के आउटफिट्स
इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजस्थानी पगड़ी में दिखाई दिए पीएम मोदी, जानिए 2015 से 2023 तक पीएम ने किस रंग की खास पगड़ी पहनी थी.
pm modi outfit
PM Modi Outfits: पूरा देश आज 74वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है. आज का दिन हर भारतीय के लिए बेहद अहम दिन होता है. हर साल की तरह इस बार भी सभी लोगों को इंतजार था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गणतंत्र दिवस के खास आउटफिट का, कि पीएम क्या पहनते हैं इस बार. खास मौकों पर अलग अंदाज में नजर आने वाले पीएम मोदी न इस बार अपनी खास रंग बिरंगी पगड़ी और सफेद शॉल में दिखाई दिए.
ऐसा था पीएम मोदी का 2023 का आउटफिट
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहनी थी, जो देश की विभिन्न सांस्कृतिक विविधता में एकता का प्रतीक है. दूसरी बात ये भी खास रही कि गणतंत्र दिवस के साथ ही आज बसंत पंचमी का त्योहार भी मनाया जा रहा है. ऐसे में पीएम की इस पगड़ी में बसंत पंचमी की भी झलक भी देखने को मिली.
इस मौके पर पीएम ज्यादातर बंधेज वर्क की पगड़ी में पहने नजर आए हैं. बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े पहनने का महत्व होता है तो गणतंत्र दिवस के साथ इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए पीएम ने पीले और केसरिया रंग वाली बहुरंगी पगड़ी पहनी थी.
2015 से 2023 तक से अबत पीएम का आउटफिट
प्रधानमंत्री हर साल अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहते हैं खासकर गणतंत्र दिवस पर उनकी पगड़ी हमेशा से चर्चा का विषय रही है. साल 2015 से लेकर 2022 तक इस दिन वे अलग और आकर्षक आउटफिट में नजर आए हैं.
गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम ने-
2015 में रंगीन राजस्थानी बंधनी पगड़ी पहनी थी.
2016 में उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहनी थी.
2017 पर उन्होंने गुलाबी रंग में सफेद बॉर्डर वाली पगड़ी पहनी थी.
2018 में पीएम मोदी रंगीन पगड़ी में नजर आए थे, जिसमें लाल और पीला रंग ज्यादा था.
2019 में उन्होंने सुनहरी धारियों वाली लाल रंग की पगड़ी पहनी थी.
2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बिंदियों वाली नारंगी रंग की पगड़ी पहनी थी.
2021 में लाल रंग की 'हलारी पगड़ी' पहनी थी, जिस पर पीले रंग की बूटियों का डिजाइन था.
2022 में नरेंद्र मोदी पगड़ी का जगह उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी में दिखाई दिए थे. इस टोपी पर एक स्ट्रिप था, जिसके ऊपर ब्रह्म कमल लगा हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें