
India.com News Desk
The India.com News Desk cover breaking stories from around the world. The desk works 24/7 to bring latest news related to national and international politics, business and education. ... और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आने वाले बोर्ड एग्जाम्स के लिए छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि अगले साल उन्हें भी आम चुनाव के रूप में बोर्ड एग्जाम देना होगा. उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान छात्रों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया. यही नहीं पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा की तैयारियों से संबंधित कई सलाह भी दिए. उन्होंने कहा कि जीवन में सभी को परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ता है और अगले साल वो भी आम चुनाव के रूप में परीक्षा देंगे. उन्होंने कहा कि मेरी परीक्षा के लिए 125 करोड़ भारतवासियों की शुभकामनाएं हैं.
‘परीक्षा पर चर्चा’ के दौरान पीएम मोदी ने एक छात्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की सलाह दे दी. पीएम मोदी ने कहा कि ‘अगर मैं आपका शिक्षक होता तो आपको पत्रकारिता करने की सलाह देता. क्योंकि ऐसे लपेट के सवाल पत्रकार ही पूछते हैं.’
Question to PM, ‘how are you preparing since you’ll also be facing an exam in the form of Lok Sabha elections next year?’ PM answers, ‘if I was your teacher I would’ve guided you to take up journalism kyuki aise lapet ke sawal journalists hi puchte hain.’ pic.twitter.com/wLJ7wxPxQ2
— ANI (@ANI) February 16, 2018
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में दरअसल एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा था कि अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव की परीक्षा के लिए आपकी क्या तैयारी है. इस पर पीएम मोदी ने छात्र से कहा कि अगर मैं तुम्हारा गुरु होता तो तुम्हें पत्रकार बनने की सलाह देता.
पीएम मोदी ने इस दौरान छात्रों को तनावमुक्त रहने और आत्मविश्वास से भरपूर रहने की सलाह दी और तनाव से बचने के लिए योग की मदद लेने को कहा. पीएम ने अभिभावकों से भी कहा कि छात्रों पर अत्यधिक दबाव ना डालें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.