Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे. यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत का हालचाल जाना, जो शनिवार रात को सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती हुए थे. पीएम ने उनकी जल्दी ठीक होने की कामना भी की. उपराष्ट्रपति से मिलने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिख, ‘आज AIIMS जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.’
पीएम मोदी के अलावा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैसे कई बड़े नेताओं ने भी उपराष्ट्रपति के लिए दुआएं मांगीं. ओम बिरला ने X पर लिखा, ‘उपराष्ट्रपति जी के बीमार होने की खबर मिली. मैं भगवान से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.’ वहीं, शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘बाबा महाकाल से दुआ है कि वो जल्द स्वस्थ हों और देश की तरक्की में फिर से योगदान दें.’ सीएम विष्णु देव साय ने भी प्रभु श्रीराम से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Went to AIIMS and enquired about the health of Vice President Shri Jagdeep Dhankhar Ji. I pray for his good health and speedy recovery. @VPIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2025
दरअसल, शनिवार देर रात (8-9 मार्च) उपराष्ट्रपति को दिल से जुड़ी परेशानी हुई. इसके बाद उन्हें तुरंत AIIMS लाया गया. यहां कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉ. राजीव नारंग की निगरानी में उनका इलाज शुरू हुआ. उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया और डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए स्टेंट डाला. अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मेडिकल टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है और उम्मीद है कि वो जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर भी #GetWellSoonVP जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं. उपराष्ट्रपति धनखड़ की सेहत में सुधार की खबर से उनके चाहने वालों को राहत मिली है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.