मां के अपमान पर पहली बार PM मोदी का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में एक रैली में अपनी मां पर किए गए अपमान को पूरे देश की माताओं के सम्मान पर हमला बताया. उन्होंने विपक्षी गठबंधन कांग्रेस-आरजेडी पर आरोप लगाया.

Published date india.com Published: September 2, 2025 9:25 PM IST
मां के अपमान पर पहली बार PM मोदी का फूटा गुस्सा, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के लिए कही बड़ी बात

बिहार में चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा विपक्ष ने उनकी मां के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो केवल उनकी मां का नहीं बल्कि पूरे देश की हर मां और बहन का अपमान है. पीएम मोदी ने कहा उनकी मां ने गरीबी और मुश्किल हालातों के बावजूद अपने बच्चों को पालने के लिए दिन-रात मेहनत की. इस बीच, वह भावुक हो गए और कहा – मां का स्थान देवताओं से भी ऊपर होता है और ऐसे में यह अपमान पूरे समाज को चोट पहुंचाने वाला है.

विपक्ष गरीब के संघर्ष को नहीं समझ सकते

पीएम मोदी ने बताया कि उनकी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था. वे एक साधारण महिला थीं, जिन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को गरीबी के बीच निभाया. उन्होंने कहा राजसी परिवारों में पैदा हुए नेता कभी भी एक गरीब मां के संघर्ष को समझ ही नहीं सकते. वे लोग सोने-चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, जबकि बिहार की जनता ने एक साधारण मां के बेटे को प्रधान सेवक बनाया है. यही बात विरोधियों को हजम नहीं हो रही.

अपमानजनक शब्द पर BJP ने क्या कहा?

हाल ही में दरभंगा से एक वीडियो सामने आया जिसमें कुछ युवाओं को मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र शब्द बोलते देखा गया. मंच पर कांग्रेस और आरजेडी के झंडे लगे हुए थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने इसे राजनीति का सबसे निचला स्तर बताया. पार्टी ने कहा यह ऐसा अपराध है जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी. वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के लोग ही एजेंट बनकर कार्यक्रम में गाली-गलौज करवा रहे हैं, ताकि राजनीतिक माहौल को भटकाया जा सके.

पीएम के आरोपों पर विपक्ष ने किया पलटवार

आरजेडी नेता मृ्तुंजय तिवारी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वे अपनी मां के नाम का इस्तेमाल करके लोगों की भावनाओं को भड़का रहे हैं. उनका कहना था कि मां के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं कांग्रेस के उदित राज ने भी कहा कि पीएम मोदी विपक्ष पर हमला करने के लिए व्यक्तिगत मामलों को सामने ला रहे हैं. इस पूरे विवाद ने बिहार की सियासत को और गरमा दिया है. जहां एक ओर बीजेपी इसे मातृ सम्मान का मुद्दा बता रही है, वहीं कांग्रेस-आरजेडी इसे वोट पाने की रणनीति मान रहे हैं.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.