Pm Modi Refused Donald Trump Four Calls In Recent Weeks India Us Relations
टैरिफ बढ़ाने पर अब भारत ने भी दिखाए तेवर! ट्रंप के कॉल का PM मोदी ने नहीं दिया जवाब, 4 बार किया था फोन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में व्यापार विवाद के बीच भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार बार बात करने की कोशिश की, लेकिन पीएम मोदी ने बातचीत से इनकार कर दिया.
PM Modi Refused Donald Trump Calls: जर्मन अखबार फ्रैंकफर्टर ऑलगेमाइन के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल के हफ्तों में कम से कम चार बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन मोदी ने उनसे बातचीत करने से इनकार कर दिया. इस अखबार का कहना है कि यह मोदी के ‘गहरे गुस्से और सतर्कता’ का नतीजा है.
ट्रंप ने पीएम मोदी से बात करने की कोशिश उस समय की, जब उनकी सरकार ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिए थे, जो ब्राजील के अलावा किसी भी देश पर सबसे ज्यादा थे. पिछले 25 सालों में मजबूत हुई भारत-अमेरिका की रिश्तेदारी में दरार तब आई जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ट्रेड सरप्लस (व्यापार अधिशेष) के लिए निशाना बनाया. इसके साथ ही वॉशिंगटन डीसी ने नई दिल्ली पर रूस से कच्चा तेल खरीदने को लेकर भी पेनल्टी लगा दी.
चार बार की कॉल
FAZ का दावा है कि ट्रंप ने हाल के हफ्तों में मोदी को चार बार कॉल करने की कोशिश की, लेकिन मोदी ने कॉल उठाने से इनकार कर दिया. ये बात बर्लिन स्थित ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के सह-संस्थापक और निदेशक थॉर्स्टन बेन्नर ने X पर लिखी और जर्मन अखबार की रिपोर्ट शेयर की. FAZ का मतलब है Frankfurter Allgemeine Zeitung. जर्मन भाषा में Zeitung का मतलब अखबार होता है.
ट्रंप ने क्या कहा था?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, ‘मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है. वे अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाओं को साथ ले डूब सकते हैं.’ इसके जवाब में 10 अगस्त को मोदी ने अप्रत्यक्ष तौर पर ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रंप का रवैया आमतौर पर उन्हें अन्य देशों की अमेरिकी बाजार पर निर्भरता का फायदा उठाने की अनुमति देता था, लेकिन मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में इस दबाव का कड़ा विरोध किया और ट्रंप के साथ सहयोगात्मक रिश्ता बनाए रखते हुए भी भारत के आर्थिक हितों से कोई समझौता नहीं किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.