EnglishHindi
LIVE

Breaking News Today 17 July: महाराष्ट्र में इच्छामृत्यु के नए नियम लागू, सरकारी और निजी अस्पतालों को मानना होगा आदेश

Written By: Arun Kumar Updated by: Arun Kumar
Updated Date:July 17, 2026 9:35 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर होंगे. यहां वह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

Breaking News Today 17 July: 17 जुलाई 2026 का दिन स्वच्छ ईंधन की रेस में भारत के लिए एतिहासिक होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. आज सुबह 11 बजे वह जींद रेलवे जंक्शन पर पहुंचेंगे. इसके बाद वह चंडीगढ़ और पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां वह दिल्ली अमृतसर कटरा एक्सप्रेवे के एक फेस (पैकेज 6) का उद्घाटन करेंगे. इससे दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने जाने वाले श्रद्धालुओं का सड़क मार्ग से सफर बहुत आसान हो जाएगा. दिल्ली से कटरा की यात्रा अब सिर्फ 6 घंटों में पूरी हो जाएगी, जबकि पहले इस यात्रा में 14 घंटे लगते थे.

दूसरी ओर दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर गई है. उनकी सेहत पर लगातार प्रतिकूल असर हो रहा है और मेडिकल टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है.

Follow updates here:

Jul 17, 2026 9:35 PM IST

महाराष्ट्र सरकार ने गंभीर रूप से बीमार मरीजों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला किया है. राज्य सरकार ने सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी इच्छामृत्यु और जीवन इच्छा पत्र से जुड़े नियम लागू करने का आदेश जारी किया है. इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया तय करने और मामलों की निगरानी के लिए समिति का गठन भी किया गया है. सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य मरीजों के "गरिमा के साथ मृत्यु के अधिकार" को सुनिश्चित करना है. इसके तहत अब राज्य के सभी निजी अस्पतालों को भी उच्चतम न्यायालय द्वारा तय किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. (इनपुट: IANS)

Jul 17, 2026 5:32 PM IST

17 जुलाई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मंच पर मौजूद रहे. इस रैली में पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

Jul 17, 2026 4:07 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गैस पाइपलाइन लीक होने की वजह से सात स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग पर मुसहरी प्रखंड के रहुआ गांव के पास हुई. सभी छात्राएं प्लस-2 रहुआ हाई स्कूल की छात्राएं हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. (इनपुट: IANS)

Jul 17, 2026 1:12 PM IST

Breaking News Today 17 July: नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की हड़ताल का आज 20वां दिन है. आज सुबह के मेडिकल टेस्ट के बाद डॉक्टरों ने बताया कि बीते 24 घंटे में उनका 350 ग्राम वजन और कम हुआ है. सोनम वांगचुक केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.

Jul 17, 2026 1:09 PM IST

Breaking News Today 17 July: पीएम मोदी ने यहां कहा, 'भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी. वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद-सोनीपत और हरियाणा का नाम आएगा. मैं आप सभी को पूरे देश को भारतीय रेल की आधुनिकता से जुड़े इस बड़े कदम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.'

Jul 17, 2026 1:08 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा दौरे पर हैं. यहां उन्होंने जींद जंक्शन से सोनीपत की ओर जाने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दी.

Jul 17, 2026 1:07 PM IST

Breaking News Today 17 July: पीएम मोदी ने यहां कहा कि जींद के घी और घेवर तो नहीं बदले लेकिन जींद के तेवर बदल गए हैं. जींद आज भाजपा-एनडीए के सुशासन का मॉडल बन रहा है.

Jul 17, 2026 1:06 PM IST

Breaking News Today 17 July: पीएम मोदी ने जींद में करीब 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित कते हुए कहा कि बीते वर्षों में पूरा हरियाणा विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें