Pradhan Mantri Awaas Yojana-Gramin: पीएम मोदी ने 1.47 लाख लोगों के बैंक अकाउंट में भेजे 700 करोड़ रुपये, जानिए पूरी डिटेल्स

Pradhan Mantri Gramin Awas Yojana 2021 के तहत पीएम मोदी ने आज त्रिपुरा के 1.47 लाख लोगों के बैंक अकाउंट में भेजे 700 करोड़ रुपये, जानिए योजना से संबंधित पूरी डिटेल्स....

Written by: Kajal Kumari
Updated: November 14, 2021, 2:03 PM IST

PMAY-G: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (Pradhan Mantri Awaas Yojana – Gramin, PMAY-G) की पहली किस्त जारी की. इस अवसर पर लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में सीधे 700 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.

आज त्रिपुरा और पूरा पूर्वोत्तर बदलाव का गवाह बना है. प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त भेजकर त्रिपुरा के सपनों को पीएम मोदी ने नया मनोबल दिया है.

बेघर लोगों को मिलेंगे घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण’ (Pradhan Mantri Awaas Yojana-Gramin) है. इस योजना का उद्देश्य बेघर लोगों को आवास प्रदान करना है. इस योजना के तहत, गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को पक्के मकान बनाने के लिए 2,00,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

जानिए घर में क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

ये घर शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से लैस होंगे. PMAY-G के तहत बनाए गए घरों का न्यूनतम आकार 25 वर्ग मीटर है, जो पहले 20 वर्ग मीटर था. इस योजना के तहत अधिकतम 2,00,000 रुपये का लोन लिया जा सकता है. जबकि EMI के लिए अधिकतम सब्सिडी 38,359 रुपये है. इस परियोजना की लागत केंद्र और राज्य द्वारा 60:40 के अनुपात में साझा की जाती है.

आवेदन के लिए जरूरी बातें

आवेदक भारत का निवासी होना चाहिए
आधार कार्ड
आवेदक का पहचान पत्र
आवेदक का बैंक खाता, बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए
मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन ऐसे करें आवेदन…

सबसे पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना की ऑफिसिअल वेबसाइटhttp://pmayg.nic.in/ पर जायें, होम पेज पर DATA ENTRY
पर क्लिक करें, PMAY Rural ऑनलाइन आवेदन लॉगिन लिंक खुलेगा.

इसके बाद पंचायत तथा ब्लॉक स्तर से मिला हुआ यूज़र नाम- पासवर्ड की मदद से पंजीकरण लॉगइन करे.

लॉग इन होने के बाद अपनी सुविधा अनुसार यूज़र नाम पासवर्ड को बदल दें.
इसके बाद PMAY Online Login पोर्टल पर आपको 4 विकल्प दिखाई देंगे. पहला PMAY G ऑनलाइन आवेदन, दूसरा आवास की आपके द्वारा खींची गयी फोटो का सत्यापन, तीसरा स्वीकृति पत्र डाउनलोड करना, फिर चौथे विकल्प के लिये ऑर्डर शीट तैयार करना.
इनमें से  PMAY G ऑनलाइन पंजीकरण पर क्लिक करें.
पंजीकरण फॉर्म को ओपन करने के बाद पंजीकरण फॉर्म में चार प्रकार डिटेल्स First Personal Details, Second Bank A/C Details, Third Convergence Details ,Fourth Details From Concern Office भरनी होंगी.

सभी सूचनाएं भरने के बाद अपने पंचायत के मुखिया की सभी जानकारी उपलब्ध करायें.
अब आवेदन फॉर्म को संशोधित करने के लिए  पोर्टल को यूज़र पासवर्ड की मदद से लॉगिन करे तथा पंजीकरण फॉर्म को संशोधित करने के लिए पंजीकरण फॉर्म पर क्लिक करे .

ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है .इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://pmayg.nic.in/ पर जाकर आप पंजीकरण कर सकते है तथा क्षेत्रीय पंजायत तथा जनसेवा केंद्र(CSC) के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है .

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.