वाराणसी के लिए क्यों खास होगा 2 अगस्त का दिन? दौरे से पहले PM मोदी ने दिया सरप्राइज, मिलने वाली है खुशखबरी

प्रधानमंत्री मोदी 2 अगस्त को वाराणसी में 2200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. साथ ही वह पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे.

Published date india.com Published: August 1, 2025 9:35 PM IST
वाराणसी के लिए क्यों खास होगा 2 अगस्त का दिन? दौरे से पहले PM मोदी ने दिया सरप्राइज, मिलने वाली है खुशखबरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान, वह करीब 2200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी ने खुद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए इस दिन को काशीवासियों के लिए “बहुत विशेष” बताया. उन्होंने लिखा कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पर्यटन और कनेक्टिविटी से जुड़ी कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वह पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे, जिससे देशभर के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

पीएम-किसान योजना की नई किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर सबसे बड़ी सौगात किसानों को मिलने वाली है. इस दिन वह पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत 9.7 करोड़ से ज्यादा किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की सीधी मदद उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी. इस योजना के तहत अब तक 3.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि किसानों को दी जा चुकी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिली है.

विकास की नई ऊंचाइयों को छूती काशी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी के इस दौरे का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नई काशी बहुआयामी विकास की ऊंचाइयों को छू रही है. सीएम योगी ने लिखा कि ये योजनाएं बुनियादी ढांचे, शहरी विकास, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक संरक्षण के क्षेत्रों को मजबूती देंगी. इससे ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ की सोच को नई गति मिलेगी.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. वाराणसी के डीसीपी आकाश पटेल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री की जनसभा और कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है. सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.