म्यांमार: बहादुर शाह जफर की मजार पर प्रधानमंत्री मोदी ने चढ़ाए फूल, दिल्ली के लिए हुए रवाना

उन्होंने म्यांमार स्थित 2,500 वर्ष पुराने श्वेदागोन पगोडा के दर्शन भी किये

Written by: India.com News Desk Edited by: Abdulkadir
Updated: September 7, 2017, 11:18 AM IST

नई दिल्ली| अपनी  म्यांमार यात्रा के आखरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बादशाह बहादुर शाह जफर की मजार पर गए. पीएम ने मजार पर फूल चढ़ाए और इत्र छिड़का. बादशाह बहादुर शाह जफर की मजार की यात्रा के बाद पीएम राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

Highlights

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कालीबाड़ी मंदिर भी गए
  • उन्होंने म्यांमार स्थित 2,500 वर्ष पुराने श्वेदागोन पगोडा के दर्शन भी किये

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कालीबाड़ी मंदिर में पूजा भी की. पीएम ने ट्विटर पर  कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की तस्वीर भी सझा की. 

उन्होंने म्यांमार स्थित 2,500 वर्ष पुराने श्वेदागोन पगोडा के दर्शन भी किये. इसे देश की सांस्कृतिक विरासत की धुरी माना जाता है. प्रधानमंत्री ने पगोडा परिसर में एक बोधी वृक्ष का पौधा लगाया जो साझी विरासत के महत्व को दर्शाता है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने टि्वटर पर लिखा है, ‘‘शश्वतता के साथ एक क्षण. प्रधानमंत्री @नरेन्द्रमोदी 2,500 वर्ष पुराने श्वेदागोन पगोडा दर्शन के लिए गये, जिसे म्यांमार की सांस्कृतिक विरासत की धुरी माना जाता है.’’ पगोडा में भगवान बुद्ध के केश और अन्य पवित्र अवशेष रखे हुए हैं.

यंगून में रॉयल लेक (शाही झील) के पश्चिम में स्थित पगोडा को म्यांमार के लोग सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल मानते हैं.शुरुआत में 8.2 मीटर जगह में बना यह पगोडा अब 110 मीटर के परिसर में फैला हुआ है. पगोडा सोने की सैकड़ों चादरों से ढका हुआ है, जबकि स्तूप के शीर्ष पर 4,531 हीरे जड़े हुए हैं. सबसे बड़ा हीरा 72 कैरेट का है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.