By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
PM Narendra Modi Address to Nation LIVE: पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की
PM Narendra Modi Address to the Nation LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र को संबोधित (Modi live today in hindi) किया. इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही.
PM Narendra Modi Address to the Nation LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र ने शुक्रवार सुबह राष्ट्र को संबोधित (Modi live today in hindi) किया. इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही. इस संबोधन के बाद वह उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री के इस संबोधन (Narendra Modi News LIVE Updates) के संबंध में जानकारी दी. आज गुरु नानक (Guru Nanak) का प्रकाश पर्व (Prakash Parv) भी मनाया जा रहा है और इससे दो दिन पहले ही 20 महीने बाद करतार पुर कोरिडोर (Kartarpur Corridor Re-open) को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया है.
पीएमओ की तरफ से किए गए ट्वीट में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के महोबा में सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. शुक्रवार शाम वह झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में भी शामिल होंगे. बता दें कि साल 2022 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने तय हैं.
यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11वां राष्ट्र के नाम संदेश होगा. इससे पहले उन्होंने 22 अक्टूबर को देशवासियों को संबोधित किया था. उस संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन के 100 करोड़ डोज पूरे होने पर देशवासियों, मेडिकल स्टाफ और वैज्ञानिकों को बधाई दी थी.
Live Updates
-
इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को Repeal करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे
-
जो किया किसानों के लिए किया, जो कर रहा हूं वह देश के लिए कर रहा हूं
-
आंदोलन कर रहे किसान अब अपने घर जाएं, अपने खेतों में लौटें
-
इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को Repeal करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे
-
आज मैं आपको, पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है
-
आज देशवासियों से क्षमा मांगते हुए शायद हमारी तपस्या में ही कोई कमी रही होगी, जिसके कारण हम कुछ किसानों को समझा नहीं पाए
-
कानून के जिन प्रावधानों पर उन्हें शंका थी, उन्हें बदलने की बात भी कही, दो साल तक उन्हें लागू नहीं करने की बात भी मानी
-
हमने किसानों की बातों को, उनके तर्क को समझने में भी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी
-
सरकार नेक नीयत से यह तीन कृषि कानून लेकर आयी थी, हम अपने प्रयासों के बावजूद कुछ किसानों को समझा नहीं पाए
-
देश के कोने-कोने में किसानों से राय ली गई और उन्होंने इसका समर्थन किया
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें