पीएम मोदी पहुंचे कर्नाटक, बिदार-कालबुर्गी रेलवे ट्रैक का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर मंजुनाथेश्वरा मंदिर में आम लोगों के प्रवेश को सीमित कर दिया है.

Published date india.com Published: October 29, 2017 12:20 PM IST
email india.com By Aman Gupta email india.com | Edited by Aman Gupta email india.com
PM Narendra Modi Inaugrates Bidar and Kalburgi railway track in Karnataka | पीएम मोदी पहुंचे कर्नाटक, बिदार-कालबुर्गी रेलवे ट्रैक का करेंगे उद्घाटन
फोटो साभार: ANI

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न सार्वजनिक समारोह में भाग लेने के लिए रविवार को कर्नाटक पहुंचे. मोदी नई दिल्ली से मंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से दक्षिणा कन्नड़ जिले में स्थित धर्मस्थला पहुंचे. प्रधानमंत्री बंदरगाह शहर मंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर धर्मस्थला के मंजुनाथेश्वरा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे.

प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर रविवार को मंदिर प्रशासन ने आम लोगों के प्रवेश को दोपहर दो बजे तक सीमित कर दिया है.

पीएम मोदी इसके बाद धर्मस्थला के पास उज्जिर शहर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के खाताधारकों को रुपे कार्ड सौंपेंगे. इसके बाद मोदी पैलेस ग्राउंड्स पर वेदांत भारती द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में भाग लेने के लिए राज्य की राजधानी बेंगलुरु जाएंगे.

शाम को वह हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में 110 किलोमीटर लंबे बिदार-कालबुर्गी रेलवे ट्रैक का उद्घाटन करेंगे, जिससे बेंगलुरु और नई दिल्ली के बीच यात्रा का समय छह से आठ घंटों तक कम हो जाएगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.