कानपुर पहुंचे पीएम मोदी, कई राज्यों के सीएम के साथ नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक में लिया भाग

प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में सुबह करीब 11 बजे यह बैठक शुरू हुई.

Published: December 14, 2019, 12:29 PM IST

लखनऊः नेशनल गंगा काउंसिल(River Ganga Council) की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर उतरें. पीएम मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने स्वागत किया. इस दौरान सीएम के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और केंद्रीय मंत्रियों भी मौजूद रहे. प्रधानमंत्री चकेरी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे. यहां पर सबसे पहले चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर नमन किया, इसके बाद उन्होंने नमामि गंगे मिशन के तहत लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

गंगा नदी के राष्ट्रीय कायाकल्प, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर यहां चंद्रशेखर आजाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) की अध्‍यक्षता में सुबह करीब 11 बजे यह बैठक शुरू हुई. यह बैठक पीएम मोदी की अध्यक्षता में शुरू हूई. बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्नाथ और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे.

नेशनल गंगा काउंसिल की इस बैठक में दो राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, बिहार(Bihar), उप्र के उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के अलावा गंगा किनारे स्थित सभी पांच राज्यों के कई मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्र सहित 40 से अधिक प्रमुख लोग मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने बैठक में पांच राज्यों उप्र(Uttar Pradesh), उत्तराखंड(Uttarakhand), बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा की स्थिति को लेकर मंथन किया. इन प्रदेशों में गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए अभी तक जो भी कार्य हुए हैं, मोदी उनकी समीक्षा भी किया.

‘नमामी गंगे’ परियोजना (Namami Gange Project) की समीक्षा करने और पवित्र नदी पर योजना के प्रभाव देखने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में गंगा नदी (Ganga River) में नौकायन भी करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ‘नमामी गंगे’ परियोजना को लेकर कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.