PM Modi ने कहा- एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP की जीत की गूंज पूरी दुनिया में, कांग्रेस सुधर जाए वरना जनता साफ कर देगी | VIDEO

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने ज़बरदस्त परचम लहराया है. जीत के जश्न के लिए पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं.

Published date india.com Updated: December 3, 2023 7:07 PM IST
PM Modi said the Apex Court, in its profound wisdom, has fortified the very essence of unity that we, as Indians, hold dear and cherish above all else.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी (PM Narendra Modi) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में पहुंच गए हैं. बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पीएम मोदी का फूल बरसाकर स्वागत किया. गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी बीजेपी मुख्यालय में मौजूद हैं. बीजेपी मुख्यालय में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है. जीत का जश्न मनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता यहाँ बड़ी संख्या में जुटे हैं.

पीएम मोदी ने क्या कहा, जानिए

पीएम मोदी ने यहां कहा कि आज भारत के विकास की जीत हुई है. आज ईमानदारी, सुशासन और विकसित भारत की जीत हुई है. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोगों ने भरपूर स्नेह दिखाया. इस चुनाव की जीत की गूँज पूरी दुनिया में सुनाई देगा. आज दुनिया देख रही है कि भारत की जनता सोच समझ कर वोट कर रही है. इससे दुनिया का भरोसा भारत में बढ़ेगा. भारत का वोटर जानता है कि उनके वोट से भारत आगे बढ़ता है. इसीलिए वोटर बीजेपी को चुन रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सुधर जाए वरना जनता चुन चुन कर साफ कर देगी.

ये गरीबों की जीत: पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और हमारे गरीब… यही तीन जातियां हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं. इन चारों जातियों ने भाजपा को लेकर बहुत उत्साह दिखाया. आज हर गरीब, ओबीसी कह रहा है कि चुनाव वही जीता है. आदिवासी भी खुश हैं कि ये विजय उनकी है. पहली बार वोट करने वाले भी कह रहे हैं कि मेरा पहला वोट मेरी विजय का कारण बना है. महिलाएं भी अपनी जीत देख रही हैं. युवा अपनी जीत देख रहा है. हर नागरिक बीजेपी की जीत को अपनी सफलता समझ रहा है. 2047 में ये लोग भारत को विकसित राष्ट्र देखना चाहते हैं.

बीजेपी नारी सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी: नारी शक्ति का धन्यवाद, जिन्होंने नया विश्वास जगा है. नारी शक्ति को साफ़ साफ़ लगता है कि बीजेपी नारी गरिमा, नारी सम्मान और नारी सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है.

देश का युवा विकास चाहता है: जो वायदे बीजेपी ने किये हैं, वो शत प्रतिशत पूरे होंगे. ये मोदी की गारंटी है. चुनाव नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ विकास चाहता है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

आदिवासियों ने कांग्रेस का सफाया किया: देश का युवा ये जानता है कि बीजेपी सरकार युवाओं की हितैषी होती है. देश का आदिवासी समाज भी अपनी बात खुलकर रख रहा है. ये वो आदिवासी समाज है जो कांग्रेस की नीतियों की वजह से पीछे रहा. मौके नहीं दिए गए. कांग्रेस ने आदिवासी समाज को पूछा तक नहीं, और आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया.

घमंडीया गठबंधन को सबक: ये चुनाव के नतीजे घमंडीया गठबंधन को सबक है. इस गठबंधन में देश की सेवा का भाव रत्ती भर भी नज़र नहीं आता है. गाली गलौज, निराशा मीडिया की सुर्ख़ियां तो मिल सकती हैं, लेकिन जनता का विशवास नहीं मिल सकता.

इससे पहले ट्वीट कर क्या कहा था: बीजेपी मुख्यालय पहुँचने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जीत को लेकर ट्वीट भी किया. पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा- जनता का आभार जताते हुए कहा कि हमें रुकना, थकना नहीं है. देश को सशक्त बनाने के लिए आगे बढ़ते रहना है. भारत की जनता का भरोसा सिर्फ बीजेपी में है. ये फिर से साबित हो गया.जनता-जनार्दन को नमन. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि भारत की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ सुशासन और विकास की राजनीति में है, उनका भरोसा BJP में है.

कांग्रेस को मिली है बुरी हार: बता दें कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में बुरी हार मिली है. मध्य प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस यहां जीत को लेकर काफी आश्वस्त थी, लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है. मध्य प्रदेश में बीजेपी को 165 सीटें मिलते दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ 64 पर सिमट सकती है. आखिरी नतीजे भी लगभग यही होंगे. यहां बहुमत का आंकड़ा 116 है. वहीं, राजस्थान में बीजेपी को 115 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस 70 पर सिमटते दिख रही है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. तेलंगाना में कांग्रेस को सफलता मिली है.

तेलंगाना में जीती कांग्रेस: यहां कांग्रेस को 64 सीटें मिली हैं, जबकि BRS सिर्फ 39 पर सिमट गई. यहां बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने तेलंगाना में मिली जीत को जनता की जीत बताया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.