PM Narendra Modi’s Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 73वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने दोबारा सत्ता में लौटने के बाद 10 हफ्ते से भी कम समय में अनुच्छेद 370, 35 ए को रद्द कर सरदार पटेल के सपने को पूरा किया है. पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर में विकास को रोक रखा था. प्रधानमंत्री ने कहा कि जो काम 70 सालों में नहीं किया गया, उसे हमने 70 दिनों में कर दिखाया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने देश के एकीकरण का सफल प्रयास किया. आज देश कह सकता है ONE NATION ONE CONSTITUTION.हम सरदार साहब का ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ को चरितार्थ करने में जुटे हैं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि 70 साल की व्यवस्था ने परिवारवाद को पाला. अनुच्छेद 370 पर फैसले का विरोध करने वालों से देश सवाल कर रहा है कि 70 साल में अनुच्छेद 370 को स्थायी क्यों नहीं किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि 70 साल में हर सरकार ने प्रयास किया, लेकिन इच्छित परिणाम नहीं मिले.
प्रधानमंत्री ने कहा, मेरा अपना कुछ नहीं, आपने जो काम दिया है वो पूरा कर रहा हूं. हम न तो समस्याओं को पालते हैं, न ही टालते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था, लेकिन पिछले 5 साल में देश में ‘सबका विश्वास’ का माहौल बना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.