मोदी सरकार का शपथ ग्रहण Live Updates: दूसरी बार PM बने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सहित ये चेहरे कैबिनेट में शामिल

प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही कैबिनेट में शामिल बीजेपी नेता राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण कर रहे हैं.

Updated: May 30, 2019, 9:21 PM IST

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार पीएम पद की शपथ ली है. उनके साथ ही अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कुल 58 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है. शपथ ग्रहण समारोह में कार्यक्रम में देश-विदेश के करीब 8 हजार मेहमान शामिल हुए. भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों में से 303 सीटें जीतकर सत्ता में बहुमत के साथ वापसी की है. नरेन्द्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के साथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में शाम 7 बजे शपथ ली.

8 हजार मेहमान समारोह में
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब आठ हजार मेहमानों के शामिल हुए. वर्ष 2014 में मोदी को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दक्षेस देशों के प्रमुखों सहित 3500 से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में शपथ दिलाई थी. शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक देशों बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद, श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना, नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, म्यामां के राष्ट्रपति यू विन मिंट और भूटान के प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग ने शामिल होने की पुष्टि पहले ही कर दी थी. थाईलैंड से उसके विशेष दूत जी बूनराच देश का प्रतिनिधित्व किया.

भारत के अलावा बिम्सटेक में बांग्लादेश, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं. इन नेताओं के साथ-साथ शंघाई सहयोग संगठन के वर्तमान अध्यक्ष और किर्गिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति जीनबेकोव और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया था. इसके साथ विपक्ष के नेताओं में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए.

Follow updates here:

  • May 30, 2019 9:13 PM IST
    मोदी सरकार की दूसरी पारी: 24 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है.
  • May 30, 2019 9:06 PM IST
    मोदी सरकार की दूसरी पारी: 24 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है.
  • May 30, 2019 9:01 PM IST
    बाबुल सुप्रियो, अनुराग ठाकुर, नित्यानंद राय, रतनलाल कटारिया, रेणुका सिंह सरूता, सोम प्रकाश, मीडिया में ओडिसा के मोदी कहे जा रहे प्रताप चंद्र सारंगी, कैलाश चौधरी, देवाश्री चौधरी ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली.
  • May 30, 2019 8:55 PM IST

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के बाद राज्यमंत्री पद के लिए शपथ ली गई. इनमें से फग्गन सिंह कुलस्ते, बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे, राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, कृष्ण पाल गुर्जर, राव साहब दानवे, जी किशन रेड्डी, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यमंत्री की शपथ ली है.

  • May 30, 2019 8:54 PM IST
    किरण रिजिजू , प्रह्लाद पटेल, जितेंद्र सिंह, आरके सिंह, मनसुख मांडवीया भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने.
  • May 30, 2019 8:31 PM IST

    राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के बाद राज्यमंत्री पद के लिए शपथ ली गई. इनमें से फग्गन सिंह कुलस्ते, बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे, राजस्थान के बीकानेर से सांसद अर्जुन राम मेघवाल, कृष्ण पाल गुर्जर, राव साहब दानवे, जी किशन रेड्डी, महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद रामदास अठावले, साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यमंत्री की शपथ ली है.

  • May 30, 2019 8:08 PM IST
    किरण रिजिजू , प्रह्लाद पटेल, जितेंद्र सिंह, आरके सिंह, मनसुख मांडवीया भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने.
  • May 30, 2019 8:06 PM IST

  • May 30, 2019 8:00 PM IST

    कैबिनेट मंत्री पद की शपथ पूरी हो गई है. अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली जा रही है. इस सूची में पहला नाम संतोष सिंह गंगवार है, जिन्होंने शपथ ली है. उनके साथ ही इंद्रजीत सिंह, श्रीपद नाइक ने भी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली.

  • May 30, 2019 7:59 PM IST

    बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.