नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 75वें सत्र में आम सभा को संबोधित करेंगे. मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें 26 सितंबर (शनिवार) को पहले वक्ता के रूप में रखा गया है. बैठक न्यूयॉर्क के समय सुबह 9 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम करीब 6.30 बजे होगी.
प्रधानमंत्री का पूर्व रिकॉर्डेड संबोधन न्यूयॉर्क में UNGA हॉल में प्रसारित एक वीडियो स्टेटमेंट होगा. उनसे संयुक्त राष्ट्र में भारत की प्राथमिकताओं के बारे में बोलने की उम्मीद है. बता दें कि इस बार 75वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सत्र का विषय “भविष्य जो हम चाहते हैं, संयुक्त राष्ट्र जिसकी हमें ज़रूरत है: बहुपक्षवाद के लिए हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, COVID-19 का सामना करने में प्रभावी बहुपक्षीय कार्रवाई.”
पीएम ने संयुक्त राष्ट्र के 75 साल पूरे होने पर अपने संबोधन में कहा था कि इसमें व्यापक सुधार की जरूरत है. पीएम इस बार अपने भाषण में सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी पर भी जोर दे सकते हैं. इसके अलावा पीएम आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई में संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे.
इस सप्ताह की शुरुआत में, मोदी ने संयुक्त राष्ट्र को पुराने ढांचे और विश्वसनीयता के संकट को लेकर आईना दिखाया था. भारत का इस संबंध में संदेश स्पष्ट था कि 75 साल होने पर भी संयुक्त राष्ट्र का क्रिया-कलाप और ढांचा वैसा ही है जैसे यह 1940 के दशक के मध्य में था, जिसमें सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य देशों में अभी भी पांच सदस्यों को ही रखा गया है, जबकि भारत भी इसका हकदार है. सोमवार को, मोदी ने चार मिनट से कम समय लिया और प्री-रिकॉर्डेड भाषण में इतने कम समय में ही वो सबकुछ कह डाला जो वो कहना चाहते थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.