किराये के मकान में रहते हैं तो सरकार की इस स्कीम से जीरो आएगा बिजली का बिल, बस करना होगा ये एक काम

‘PM सूर्य घर’ दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर स्कीम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, 2024 को इस स्कीम की शुरुआत की थी. इस स्कीम का उद्देश्य देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और विदेशों पर निर्भरता को कम करना था.

Published date india.com Published: December 2, 2025 9:45 PM IST
किराये के मकान में रहते हैं तो सरकार की इस स्कीम से जीरो आएगा बिजली का बिल, बस करना होगा ये एक काम
सरकार ने साल 2027 तक एक करोड़ सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य बनाया है.

केंद्र सरकार गरीब तबकों और जरूरतमंदों के लिए कई ऐसी स्कीम्स चलाती है, जिससे उनकी जिंदगी की तकलीफों को कुछ हद तक कम किया जा सके. ‘PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ ऐसी ही एक स्कीम है. इस योजना के तहत अगर आप अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपको सरकार की तरफ से सब्सिडी मिलेगी और एक्स्ट्रा बिजली बेचकर आप कमाई भी कर सकते हैं.

भारत में आबादी का एक बड़ा हिस्सा किराए के घर में रहता है.ऐसे में उन्हें घर का किराया भी देना पड़ता है और बिजली का बिल भी भरना होता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किरायेदार भी PM सूर्य घर योजना का फायदा उठा सकता है? इस सवाल का जवाब हैं- हां. अगर आप किराये के मकान में रहते हैं, तो भी आप कुछ नियमों का पालन करके सरकार की मुफ्त बिजली योजना का फायदा उठा सकते हैं.

कब शुरू हुई थी ‘PM सूर्य घर’ योजना?
‘PM सूर्य घर’ दुनिया की सबसे बड़ी घरेलू रूफटॉप सोलर स्कीम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, 2024 को इस स्कीम की शुरुआत की थी. इस स्कीम का उद्देश्य देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और विदेशों पर निर्भरता को कम करना था. सरकार ने साल 2027 तक एक करोड़ सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य बनाया है.

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना का लाभ सिर्फ भारत के नागरिकों को ही मिलेगा.
  • घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए.
  • परिवार पहले से ही सोलर पैनल से जुड़ी किसी योजना का लाभ न ले रहा हो.
  • घर में वैलिड बिजली का कनेक्शन होना चाहिए.
  • मकान या फ्लैट में रहने वाले या फिर छोटे बिजनेस संस्थान भी लाभ उठा सकते हैं.
  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इस योजना के लिए पात्र हैं.

सोलर पैनल लगवाने से क्या फायदा होगा?
सोलर पैनल लगवाने के बाद आप 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली पा सकते हैं. यानी आप अपने घर पर लाइट, पंखा, फ्रिज, टीवी या एसी कुछ भी चलाइए, आपका 300 यूनिट तक आपका बिल जीरो आएगा.बार-बार बिजली गुल होने की टेंशन लेने की भी जरूरत नहीं होगी.एक बार सोलर पैनल लगा लिया, तो समझिए करीब 20-25 साल तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा.क्लीन और ग्रीन एनर्जी की वजह से आप धरती को भी प्रदूषण से बचाने में अपना योगदान दे पाएंगे.अगर सोलर पैनल से जरूरत से ज्यादा बिजली बनती है, तो ग्रिड को बेचकर पैसा भी कमाया जा सकता है.

किरायेदार सोलर पैनल लगवाना चाहे, तो क्या है नियम?
PM सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का फायदा किरायेदार भी उठा सकते हैं. योजना के मुताबिक, अगर आप किरायेदार हैं और अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मकान मालिक की लिखित परमिशन लेनी होगी. चूंकि मकान जिनके नाम पर है, जाहिर तौर पर छत भी उसी की हुई. ऐसे में आप बिना अपने मकान मालिक की मंजूरी लिए PM सूर्य घर स्कीम में अप्लाई नहीं कर सकते.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

देनी होगी बिजली कनेक्शन की डिटेल
अगर बिजली का कनेक्शन मकान मालिक के नाम है, तो सोलर पैनल लगवाने के लिए उनकी आईडी प्रूफ और बैंक डिटेल्स की जरूरत होगी. इसके लिए आप अपने मकान मालिक से बात करके उनकी परमिशन लेकर आगे का प्रोसेस कर सकते हैं. हालांकि, कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां किरायेदार भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मालिक की परमिशन वहां भी जरूरी होती है.

किरायेदार सोलर पैनल लगवाना चाहे तो कितना खर्चा आएगा?
आप बतौर किरायेदार पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो खर्च आपकी पसंद और पैनल की क्षमता पर निर्भर करेगा. आम तौर पर 1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर करीब 60 हजार रुपये तक खर्च आता है. सरकार की सब्सिडी के बाद यह खर्च काफी घट जाता है. 1 किलोवाट पर लगभग 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिल जाती है. यानी आपको करीब 40-42 हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. 2 किलोवाट पर ये खर्च 75-80 हजार रुपये के करीब हो सकता है. सब्सिडी मिलने के बाद 50-55 हजार रुपये में काम हो जाएगा.

इस योजना में 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी?
1 KW का सोलर प्लांट रोजाना करीब 4-5 यूनिट बिजली बनाता है. ऐसे में अगर आप 3 KW का प्लांट लगाते हैं तो रोजाना करीब 15 यूनिट बिजली बनेगी. यानी महीने में 450 यूनिट. आप इस बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं. बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के जरिए वापस चली जाएगी और आपको इस बिजली का पैसा भी मिलेगा. सरकार का कहना है कि साल में करीब 15,000 रुपये आप इस बिजली से कमा सकते हैं.

कितनी सब्सिडी मिलेगी?
इस योजना में हर परिवार के लिए 2 KW तक के सोलर प्लांट की कॉस्ट का 60% पैसा सब्सिडी के रूप में अकाउंट में आएगा. अगर कोई 3 KW का प्लांट लगाना चाहता है तो अतिरिक्त एक 1 KW के प्लांट पर 40% सब्सिडी मिलेगी.300 यूनिट से ज्यादा होने पर 78 हजार रुपये की सब्सिडी बनेगी.

सब्सिडी किसे मिलेगी?
जब सोलर प्लांट लग जाएगा और डिस्कॉम नेट मीटरिंग इंस्टॉल कर देगी, तो इसका सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा. इसके बाद सरकार कंज्यूमर के अकाउंट में DBT के तहत सब्सिडी की पूरी राशि ट्रांसफर कर देगी.सब्सिडी के पैसे मकान मालिक के बैंक अकाउंट में जाएंगे. इसलिए पहले ही इस बारे में बात कर लेना सही रहेगा.

PM सूर्य घर स्कीम में अप्लाई का प्रोसेस?

  • ऑफिशियल वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in/#/ पर विजिट करें.
  • Login में Consumer Login पर क्लिक करें.
  • अपना मोबाइल नंबर Enter करें और OTP के साथ वेरिफाई करें.
  • आपको अपनी प्रोफाइल बनानी होगी.
  • मेल पर आए OTP को एंटर करें और वेरिफाई करें.
  • अब अपना पूरा पता भरें, राज्य और जिला चुनें और पिनकोड डालें और Save कर दें.
  • अब 2 ऑप्शन दिखेंगे. Vender और My Application.
  • अगर आप खुद फॉर्म भरना चाहते हैं, तो My Application सेक्शन पर क्लिक करें. वरना वेंडर वाले ऑप्शन पर जाएं
  •  बाकी डिटेल भरकर, डॉक्यूमेंट अटैच करें. इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

  • आधार या वोटर्स आईडी.
  • रेजिडेंट प्रूफ.
  • बिजली का बिल.
  • छत के मालिकाना हक का सर्टिफिकेट/मकान के कागज.

सब्सिडी का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप अपनी सब्सिडी का स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो वेबसाइट पर लॉगिन करें. My Application में अगर Redeem Subsidy में Pending दिखा रहा है, तो उसी बॉक्स में Click Here पर क्लिक करें, आपके सामने पूरी डीटेल खुल जाएगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.