पीएनबी घोटालाः शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- 'हे प्रधान सेवक, हे प्रधान रक्षक! चौकीदारे वतन'

सिन्हा ने लिखा 'बड़ा चौकीदार सो गया, छोटा दमदार खो गया, और हम सब देखते रह गए.'

Written by: Abdulkadir Edited by: Abdulkadir
Updated: February 19, 2018, 12:07 PM IST
भारतीय जनता पार्टी सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में पीएम मोदी पर हमला किया है. काफी दिनों से बगावती तेवर अपनाए सिन्हा ने ट्वीट कर पीएम मोदी को उनका चौकीदार वाला बयान याद दिलाया. सिन्हा ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘हे प्रधान सेवक, हे प्रधान रक्षक, चौकीदारे वतन, सभी धोखेबाज घोटाला कर विदेश भाग गए, क्या हम नेहरू पर इल्जाम लगा सकते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइंस को लाइसेंस दिया?

दुसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘बड़ा चौकीदार सो गया, छोटा दमदार खो गया, और हम सब देखते रह गए.’

तीसरे ट्वीट में सांसद ने लिखा कि मोदी के कैशलेस इकोनॉमी को सीरियसली ले लिया, अभी और लोग सामने आने वाले हैं.

बता दें कि सिन्हा ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि सरकारों का आना-जाना लगा रहता है और जिस दिन जनता को उनसे किए वादे जुमले लगने लगेंगे, वह अपना फैसला सुना देगी. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थापित हो रहे एनटीपीसी संयंत्र के कारण विस्थापित हुए किसानों और उन पर दर्ज मामलों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने वाले पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा का समर्थन करने गए सिन्हा ने कहा था, “सरकारों का आना-जाना जनता जर्नादन पर निर्भर है, जिस परिवार (नेहरू-इंदिरा) का देश में बड़ा योगदान था, राजीव गांधी के नेतृत्व में भारी बहुमत मिला था, उन्हें भी सत्ता से जाना पड़ा था.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.