दिल्ली-NCR के लोगों को राहत: PNG के दाम घटे, ₹0.70 प्रति यूनिट सस्ती हुई गैस, जानें नई कीमतें
दिल्ली-NCR के उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती की गई है. घरेलू उपयोग के लिए PNG के दाम ₹0.70 प्रति यूनिट घटाए गए हैं, जिससे घरों के मासिक गैस बिल में कुछ कमी आने की उम्मीद है.
PNG Price Cut: नए साल की शुरुआत आम लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आ सकती है. लगातार बढ़ती सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को अब बड़ी राहत मिली है. घरेलू उपयोग के लिए PNG के दाम ₹0.70 प्रति यूनिट घटाए गए हैं.
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बुधवार (31 दिसंबर 2025) को दिल्ली और NCR में अपने कस्टमर्स के लिए आने वाले नए साल के लिए डोमेस्टिक PNG की कीमतों में ₹0.70 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बड़ी कटौती की घोषणा की. कटौती के बाद नई कीमत दिल्ली में ₹47.89 प्रति SCM, गुरुग्राम में ₹46.70 प्रति SCM और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM होगी.
कंपनी को उम्मीद है कि कीमतों में इस कमी से लाखों घरों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी जो रोजाना खाना पकाने के लिए PNG पर निर्भर हैं. भारत में, गरीबों को साफ खाना पकाने वाली गैस आसानी से नहीं मिलती. यह न सिर्फ खाना बनाने वालों के लिए हानिकारक है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी नुकसानदायक है क्योंकि इसमें कोयला, लकड़ी और गोबर जलाया जाता है.
कुछ साल पहले तक, LPG सिलेंडर सिर्फ शहरी और सेमी-अर्बन इलाकों में अच्छी इनकम वाले लोगों तक ही सीमित थे. पाइप वाली गैस ज्यादा सुविधाजनक है क्योंकि इसमें सिलेंडर को संभालने, रिफिल करने और बदलने की जरूरत नहीं होगी. यह ज्यादा किफायती भी होगी क्योंकि यह सुरक्षित होने के साथ-साथ ट्रांसपोर्टेशन का खर्च भी कम करती है. इसकी सप्लाई लगातार हो सकती है और अजीब समय पर गैस खत्म होने की कोई परेशानी नहीं होती.
PNG कनेक्शन देना शहर के गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के डेवलपमेंट का हिस्सा है, जिसे पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) की तरफ से दिए गए मिनिमम वर्क प्रोग्राम (MWP) टारगेट और टेक्नो-कमर्शियल फिजिबिलिटी के अनुसार ऑथराइज्ड एंटिटीज की तरफ से किया जाता है.
LPG की कीमतें भी हो सकती हैं कम
इसके अलावा, देश की सरकारी तेल और गैस कंपनियां कल यानी 1 जनवरी, 2026 को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (LPG गैसे सिलेंडर) की नई कीमतें जारी करेंगी. बताते चलें कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को लंबे समय से राहत का इंतजार है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें