PoK में बिगड़े हालात, भारत ने पाकिस्तान को जमकर लगाई फटकार - अशांति के पीछे की वजह भी बताई

भारत ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय प्रदर्शन उसकी गलत नीतियों का परिणाम हैं. जानिए PoK में हो रहे प्रदर्शनों पर ताजा अपडेट क्या है?

Published date india.com Published: October 3, 2025 8:32 PM IST
PoK में बिगड़े हालात, भारत ने पाकिस्तान को जमकर लगाई फटकार - अशांति के पीछे की वजह भी बताई

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में हो रहे व्यापक प्रदर्शनों को पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और संसाधनों की संगठित लूट का स्वाभाविक परिणाम करार दिया. इन प्रदर्शनों में अब तक दर्जनभर से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, भारत को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई हिस्सों में जारी प्रदर्शनों और पाकिस्तानी बलों द्वारा स्थानीय लोगों पर की जा रही बर्बरताओं की जानकारी है.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमेशा से भारत का हिस्सा

उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के कई क्षेत्रों में प्रदर्शनों और निर्दोष नागरिकों पर पाकिस्तानी बलों की बर्बरताओं की रिपोर्टें देखी हैं. यह पाकिस्तान के दमनकारी दृष्टिकोण और इन क्षेत्रों के संसाधनों की संगठित लूट का स्वाभाविक परिणाम है, जो उसके अवैध कब्जे में हैं. पाकिस्तान को अपने भयावह मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए

रंधीर जायसवाल ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा हैं और रहेंगे. उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग हैं, हमेशा थे और हमेशा रहेंगे. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी हमारा अभिन्न हिस्सा है.

झड़पों में 172 पुलिसकर्मी और 50 नागरिक घायल

यह बयान उस समय आया है, जब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) की हड़ताल के दौरान हिंसक झड़पें भड़क गईं. इसमें कई लोगों समेत पुलिसकर्मी मारे गए और दर्जनों घायल हुए. हड़ताल के चलते PoK में व्यापारिक गतिविधियां ठप हो गई हैं और संचार व्यवस्था बाधित है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इन झड़पों में 172 पुलिसकर्मी और 50 नागरिक घायल हुए हैं.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फराबाद, मीरपुर, पुंछ, नीलम, भिंबर और पलंदरी जैसे क्षेत्रों में जेएएसी के नेता शौकत नवाज मीर की अगुवाई में हड़ताल के बाद जनजीवन ठप हो गया. बाजार बंद हैं, सड़कों पर जाम है और मुजफ्फराबाद में इंटरनेट सेवाएं सीमित कर दी गई हैं.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.