कहां है Civil Judge Aspirant अर्चना तिवारी? 12 दिन बाद मिला बड़ा सुराग, मां के फोन पर आया कॉल

अर्चना तिवारी की मां ने दावा किया कि उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था. जब उसने रिसीव किया तो अर्चना बोलीं. उसने कहा कि वह ठीक है, जल्द घर आ जाएगी.

Published date india.com Updated: August 19, 2025 4:01 PM IST
Missing law student Archana Tiwari
Missing law student Archana Tiwari

मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली अर्चना तिवारी के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है. अर्चना के परिवार ने दावा किया कि उनकी बेटी सकुशल है. उनके पास फोन आ गया है. 29 वर्षीय अर्चना इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी. रक्षा बंधन मनाने के लिए 7 अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन में बैठी थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची. इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी और मानव तस्करी या किसी अनहोनी की आशंका जताई.

अर्चना की मां ने दावा किया कि उसके फोन पर अचानक एक अंजान नंबर से कॉल आया. जब उसने रिसीव किया तो अर्चना बोलीं. अर्चना ने कहा कि वह सकुशल है, जल्द घर आ जाएगी. हालांकि, इस बात का पता नहीं चला कि फोन कहां से आया था.

पुलिस कांस्टेबल ने कराया था टिकट

जांच में पता चला है कि अर्चना ग्वालियर में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल राम तोमर के संपर्क में थी. तोमर ने ही अर्चना की ट्रेन की टिकट कराई थी. लेकिन वह ट्रेन में बैठी ही नहीं. अर्चना के भाई ने कहा कि उसकी बहन सही सलामत है.

भोपाल रेलवे डिवीजन के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी साझा नहीं की. सूत्रों के मुताबिक, रेलवे पुलिस की एक टीम उसे लेने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

लॉ ग्रेजुएट छात्रा अर्चना तिवारी इंदौर में न्यायिक सेवाओं की तैयारी कर रही थी. उसने 7 अगस्त को इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस की टिकट ली थी. उसने आखिरी बार अपनी माँ से तब बात की थी जब ट्रेन रात 10:15 बजे भोपाल पहुंची थी. उसके बाद उसका फोन बंद हो गया और किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.