By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Poonch Terror Attack Mortal Remains Of Martyrs Jawan Reached Their Village The Crowd Gathered To Pay Their Last Respects
Poonch Terror Attack: पांचों शहीदों की पार्थिव देह उनके गांव पहुंची, अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीते 20 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में हवलदार मंदीप सिंह, लांस नायक देबाशीश बस्वाल, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह शहीद हो गए थे
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बीते 20 अप्रैल गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले में शहीद पांच जवानों की पार्थिव देह उनके घर पहुंच गई है. दुख और गुस्से के माहौल के बीच लोग अपने शहीदों को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े हैं. आतंकी हमले में शहीद हुए हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह और सिपाही सेवक सिंह पंजाब से थे, जबकि लांस नायक देबाशीष ओडिशा के पुरी जिले के अलगुम सामी गांव के रहने वाले थे. गुरुवार को एक आतंकवादी हमले के बाद सेना के वाहन में आग लगने से पांच जवान शहीद हो गए थे.
शहीद हुए जवानों की पहचान हवलदार मंदीप सिंह, लांस नायक देबाशीश बस्वाल, लांसनायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह के रूप में की हुई थी.
#WATCH | Punjab: Mortal remains of Sepoy Sewak Singh, who lost his life in the Poonch terror attack, brought to his native village in Bathinda’s Talwandi Sabo sub-division. People gathered to pay tribute to the soldier. pic.twitter.com/wK4AjQhc5b
— ANI (@ANI) April 22, 2023
राजौरी में एक कार्यक्रम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद, ओडिशा में पुरी जिले के अलगुम सामी गांव के लांस नायक देबाशीष के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हवाई मार्ग से उनके पैतृक स्थान ले उनके गांव लाया गया. जबकि मंदीप सिंह, कुलवंत सिंह, हरकृष्ण सिंह और सेवक सिंह के पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से उनके पैतृक गांव लाए गए हैं.
#WATCH | Punjab: Mortal remains of Lance Naik Kulwant Singh, who lost his life in the Poonch terror attack, brought to his native village in Chadik village in Moga. People gathered to pay tribute to the soldier. pic.twitter.com/PE2IEdv5Hf
— ANI (@ANI) April 22, 2023
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी हमले में शहीद पांच जवानों में शामिल चार जवानों के पंजाब स्थित गांवों में गुस्से और मातम का माहौल है.
पुंछ आतंकी हमले में शहीद लांस नायक देबाशीष बसवाल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृह नगर पुरी, ओडिशा लाया गया है. शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.
#WATCH | Mortal remains of Lance Naik Debashish Baswal, who lost his life in the Poonch terror attack, brought to his home town Puri, Odisha for last rites. People gathered to pay tribute to the soldier. pic.twitter.com/BgDqNUnFj2
— ANI (@ANI) April 22, 2023
पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो सब-डिवीजन के शहीद सिपाही सेवक सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. वह भी पुंछ आतंकी हमले में शहीद हो गए थे.
पुंछ आतंकी हमले में शहीद हुए सिपाही हरकिशन सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गुरदासपुर लाया गया. पंजाब के शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.
VIDEO | Mortal remains of Sep Harkrishan Singh, who was killed in Poonch terror attack, brought to his home in Gurdaspur today. pic.twitter.com/HvvB8cp2vE
— Press Trust of India (@PTI_News) April 22, 2023
मोगा जिले के चारिक गांव में, कुलवंत के भाई ने कहा कि सरकार और सेना को हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए, ग्रामीणों के मुताबिक, कुलवंत के पिता भी सशस्त्र बलों में थे और करगिल युद्ध में शहीद हुए थे. उस समय कुलवंत लगभग दो साल के थे. एक ग्रामीण ने कहा, उनके पिता करगिल युद्ध में शहीद हुए थे. पूरा गांव सदमे में है.
बठिंडा के बाघा गांव में सिपाही सेवक सिंह की बड़ी बहन अपने भाई की मौत से सदमे में हैं. ग्रामीणों की मांग है कि सेना आतंकवादियों की ‘कायरतापूर्ण हरकत’ का मुंहतोड़ जवाब दे. वहीं, बटाला के तलवंडी बार्थ गांव में सिपाही हरकिशन सिंह के घर पर ग्रामीणों ने मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने के लिए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. हवलदार मनदीप सिंह लुधियाना जिले के रहने वाले थे.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल मोगा जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि चारों सैनिकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. उन्होंने कहा, हमें इस घटना (आतंकवादी हमले) में पांच जवानों के शहीद होने का बेहद दुखद समाचार मिला, जिनमें से चार पंजाब के थे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नायकों ने देश की एकता की रक्षा के लिए समर्पण दिखाया और उनका बलिदान उनके साथी सैनिकों को और भी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने कहा, इस आजादी को बरकरार रखने के लिए हमारे बहादुर जवान सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं.
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि जवानों के शहीद होने की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और देश के लोग उन्हें हमेशा याद रखेंगे और उनका सम्मान करेंगे. (INPUT- ANI-PTI)
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें