EnglishHindi

बच्चों की पढ़ाई की टेंशन हो जाएगी खत्म! इस सरकारी स्कीम में अभी से शुरू करें निवेश, 500 रुपये से भी

पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में सालाना 7.1% के दर से ब्याज मिल रहा है. इस स्कीम में 80C के बेनिफिट मिलते हैं. मिनिमम 500 रुपये से इंवेस्टमेंट किया जा सकता है. मैक्सिमम लिमिट 1.50 लाख है.

Written by: Anjali Karmakar
Published: April 23, 2025, 2:05 PM IST

बैंकों की तरह पोस्ट ऑफिस भी सेविंग्स के लिए कई स्कीम की पेशकश करते हैं. इनमें शॉर्ट और लॉन्ग टर्म स्कीम दोनों होती हैं. इन स्कीमों पर पैसा लगाने से कोई रिस्क नहीं रहता, क्योंकि सरकार की मौजूदगी के कारण ये सिक्योर होते हैं. इनमें से कुछ स्कीमों पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है.

टाइम डिपॉजिट,सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पत्र ऐसी ही कुछ स्कीम्स हैं.अगर आप अपने बच्चों के एजुकेशन पर होने वाले खर्च को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस के पब्लिक प्रॉविडेंट फंड बेहतर ऑप्शन है. इस स्कीम में इंवेस्ट करके आप भविष्य में अपने बच्चे की पढ़ाई पर होने वाले खर्चों के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं.

कौन खोल सकता है PPF अकाउंट?
कोई भी व्यक्ति किसी पोस्ट ऑफिस या बैंक में अपने नाम पर यह अकाउंट खोल सकता है. इसके अलावा नाबालिग की तरफ से किसी और व्यक्ति द्वारा भी से खाता खोला जा सकता है.

कितनी है इंवेस्टमेंट लिमिट?
छोटे और बड़े लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के हिसाब से PPP एक बेहतरीन स्कीम है. इस स्कीम को बैंक या पोस्ट ऑफिस में कहीं भी खोला जा सकता है. PPF अकाउंट को सिर्फ 500 रुपये में ओपन कर सकते हैं. इसमें हर साल मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये ही जमा किए जा सकते हैं.

लंबी अवधि के लिए कर सकते हैं निवेश
PPF खाते का मैच्योरिटी पीरियड 15 साल है. इस दौरान बीच में आप अमाउंट नहीं निकाल सकते.अगर पैसे की जरूरत तुरंत नहीं है, तो अकाउंट होल्डर मैच्योरिटी के बाद आप अपना अकाउंट आगे बढ़ा सकते हैं. 15 साल के बाद 5-5 साल के लिए इसके टेन्योर को बढ़ाया जा सकता है. इससे आपको बढ़ा फंड तैयार करने में मदद मिलेगी.

मिलती है लोन की सुविधा
इस अकाउंट को आप चाहे भी तो 15 साल के पहले बंद नहीं कर सकते, लेकिन 3 साल बाद से इस अकाउंट के बदले लोन लिया जा सकता है. अगर कोई चाहे तो इस अकाउंट से 7वें साल से नियमों के तहत पैसा निकाल सकता है.

अभी कितना मिल रहा ब्याज?
PPF अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों की समीक्षा हर 3 महीने में सरकार करती है. यह ब्याज दरें कम या ज्यादा हो सकती हैं. फिलहाल इस अकाउंट पर 7.1% ब्याज मिल रहा है. इस पर मिलने वाला ब्याज हर तिमाही के आधार पर बदलता है. मतलब अगर आपको किसी क्वॉर्टर में कम ब्याज मिला, तो हो सकता है अगली तिमाही में ज्यादा ब्याज मिले. साथ ही ब्याज पर ब्याज यानी कम्पाउंडिंग इंटरेस्ट का भी फायदा मिलता रहता है.

टैक्स में छूट का फायदा
इस इंवेस्टमेंट स्कीम पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा लिया जा सकता है.PPF को सीधे केंद्र सरकार रेगुलेट करती है. इसलिए स्कीम में निवेश पर सुरक्षा की पूरी गारंटी होती है.

15 साल के लिए निवेश करने पर मिलेगा कितना रिटर्न?
इस योजना के तहत अगर आप हर महीने 1 हजार रुपये 15 साल के लिए निवेश करते हैं, तो आपको 15 साल बाद करीब 3.20 लाख रुपये मिलेंगे. यानी आपको 1.40 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज मिलेगा.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.