प्रदीप सिंह खरोला एयर इंडिया के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक

तीन महीने से अंतरिम चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे राजीव बंसल का स्थान लेंगे

Written by: Press Trust of India Edited by: Manoj Pandey
Published: November 28, 2017, 7:07 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. कर्नाटक कैडर के अधिकारी खरोला कंपनी में पिछले तीन महीने से अंतरिम चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे राजीव बंसल का स्थान लेंगे.

प्रदीप सिंह खरोला की नियुक्ति से कुछ दिन पहले ही बंसल को तीन महीने का विस्तार दिया गया था. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि खरोला को एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है.

अभी वह बेंगलूर मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक हैं. एयर इंडिया में शीर्ष पद पर यह बदलाव ऐसे समय किया गया है जबकि सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी के रणनीतिक विनिवेश के तौर तरीकों को अंतिम रूप दे रही है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.