By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Pradyuman Death Case Dna Samples Of Accused Bus Conductor Ashok Sent To Karnal Lab For Testing
प्रद्युम्न हत्याकांड: स्कूल पर कसा शिकंजा, जांच के लिए पहुंची CBSE टीम
आज स्कूल के मालिक आगस्टिन, ग्रेस और रायन पिंटो पर बॉम्बे हाईकोर्ट फैसला सुनाने वाली है.
नई दिल्ली: गुरुग्राम के रायन इंटनैशनल स्कूल में हुए 7 साल के प्रद्युम्न की हत्या मामले में हर पहलू पर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर अशोक के डीएनए का नमूना हरियाणा स्थित करनाल लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं स्कूल पर शिकंजा और कस गया है. सीबीएसई की टीम आज जांच के लिए गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल पहुंच गई है.
आज स्कूल के मालिक आगस्टिन, ग्रेस और रायन पिंटो पर बॉम्बे हाईकोर्ट फैसला सुनाने वाली है. इसपर सरकारी वकील सुशील तिवारी ने कहा कि हम रयान इंटरनेशनल ग्रुप के सीईओ रयान पिंटो द्वारा दायर ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका का विरोध कर रहे हैं.
We are opposing transit anticipatory bail application filed by Ryan Pinto, CEO,Ryan International Group:Sushil Tekriwal, advocate #Pradyumanpic.twitter.com/x6jVZDba6B
— ANI (@ANI) September 13, 2017
उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे और सभी तरह के तर्क कोर्ट के देंगे ताकि आरोपी की जमानत और ना बढ़ाई जाए.
Will make all efforts&put forth arguments in Bombay HC saying bail shouldn’t be extended upon such kind of accused: Sushil Tekriwal,advocate pic.twitter.com/XAbh9tqb5e
— ANI (@ANI) September 13, 2017
बता दें कि मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने रायन स्कूल समूह के सीईओ रेयान पिंटो की गिरफ्तारी पर बुधवार तक के लिए रोक लगा दी है. रेयान पिंटो ने सोमवार को अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दायर की थी. अब इस मामले की कोर्ट में सुनवाई आज होनी है.
क्या है मामला?
8 सितंबर को गुरुग्राम के भोंडसी स्थित स्कूल परिसर में 7 साल के प्रद्युम्न की गला रेंतकर हत्या कर दी गई है. प्रद्युम्न हत्या मामले में आरोपी बस कंडक्टर अशोक को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद मंगलवार को 18 सितंबर तक की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है. आरोपी को 18 सितंबर को गुरुग्राम के सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Also Read:
-
बॉम्बे HC ने 'Ego फाइट' बताकर पहले 2046 तक टाला 90 साल की महिला का केस, अब पलटा अपना ही आदेश
-
Sarkari Naukri For 10th Pass: दसवीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बंपर मौका, हाईकोर्ट में जॉब पाने के लिए करें ये काम
-
RIL के खिलाफ CBI जांच की मांग पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, 1.55 बिलियन डॉलर की गैस चोरी का आरोप
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें