
Gargi Santosh
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल ... और पढ़ें
प्रणीत मोरे के शो से चर्चा में आई KEM अस्पताल और सेठ गोर्धनदास सुंदरदास मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार के खिलाफ कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई की है. संस्थान ने उन्हें 15 दिनों की जबरन छुट्टी पर भेज दिया है. इस दौरान सेजल को अस्पताल, मेडिकल कॉलेज परिसर और हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. प्रशासन का कहना है कि यह फैसला शुरुआती जांच और पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया है. साथ ही छात्रा की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को भी ध्यान में रखा गया है.
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई के बाद, सेजल को सुरक्षित तरीके से उनके परिवार के हवाले कर दिया गया है. मामले के बाद उनके माता-पिता भी संस्थान पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की. बताया जा रहा कि सेजल ने इस मामले को लेकर अपने परिवार से माफी मांगी है. मामले की पूरी जांच के लिए संस्थान ने पांच सदस्यीय समिति बनाई है, जिसे सात दिनों के भीतर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं. इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पुष्टि हुई है कि वायरल वीडियो में नजर आने वाली छात्रा सेजल पवार ही हैं. संस्थान का कहना है कि वीडियो में किए गए कुछ दावे पहली नजर में गलत और स्वीकार्य नहीं पाए गए. इसी आधार पर उन्हें अस्थायी रूप से कॉलेज गतिविधियों से दूर रखने का फैसला लिया गया. अगले 15 दिनों तक वह नियमित कक्षाओं, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, शैक्षणिक कार्यक्रमों और अन्य संस्थागत गतिविधियों में हिस्सा नहीं लेंगी. प्रशासन ने यह भी कहा कि मामले के मानसिक प्रभाव को देखते हुए छात्रा को काउंसलिंग लेने की सलाह दी गई है.
Row over medical student Sejal Pawar’s remark during stand-up comedian Pranit More’s show | Sejal Pawar has been sent on 15-day forced leave. Her entry into hostel and college premises has been banned. A five-member committee will submit an investigation report within 7 days.…
— ANI (@ANI) June 13, 2026
यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब कथित तौर पर सेजल पवार स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो के दौरान दर्शकों से बातचीत में मेडिकल शिक्षा से जुड़े एक संवेदनशील मुद्दे पर टिप्पणी करती दिखाई दीं. कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी टिप्पणियों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. धीरे-धीरे मामला बड़ा होता गया और सार्वजनिक बहस का विषय बन गया.
इस मामले ने कानूनी मोड़ भी ले लिया है. महाराष्ट्र साइबर सेल ने वायरल वीडियो को लेकर FIR दर्ज की है. मामला कॉमेडियन प्रणित मोरे, हिमांशु जांगरा, सेजल पवार और अन्य लोगों से जुड़ा बताया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. आरोप है कि ऑनलाइन माध्यमों से आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार में भूमिका निभाई गई. साइबर सेल ने संबंधित लोगों को समन भी जारी किए हैं. फिलहाल कॉलेज की आंतरिक जांच और कानूनी प्रक्रिया दोनों साथ-साथ चल रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.