
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा. जैसे-जैसे चुनाव का माहौल गर्म हो रहा है, वैसे-वैसे पार्टियां रैलियां, प्रचार और पोस्टरबाजी भी तेज कर रही हैं. अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.
आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने 51 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. यह सूची जन सुराज की उस नीति को दर्शाती है जिसमें हर तबके, और क्षेत्र के प्रतिनिधियों को समान अवसर देने की बात कही गई है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जन सुराज की यह सूची पहली और अंतिम दोनों है – यानी सभी 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है. उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया जनता से संवाद, पदयात्रा के अनुभव और स्थानीय सुझावों के आधार पर की गई. मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज पार्टी का मकसद राजनीति को नए नैरेटिव पर ले जाना है – जहां उम्मीदवार किसी जाति या पैसे के बल पर नहीं, बल्कि अपनी ईमानदारी और जनसेवा के आधार पर चुने जाएं. यही वजह है कि लिस्ट में कई सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक और नए चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर समाज के लिए काम किया है.
जन सुराज ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/HBELlsZB2q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025
जन सुराज पार्टी ने ये भी ऐलान किया है कि प्रशांत किशोर खुद 11 अक्टूबर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. खास बात यह है कि उन्होंने इसके लिए तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर को चुना है. इसे राजनीतिक हलकों में एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है. क्योंकि राघोपुर से प्रचार शुरू करना न सिर्फ एक प्रतीकात्मक संदेश है, बल्कि यह बताता है कि जन सुराज अब सीधे मुकाबले के लिए तैयार है. पार्टी का कहना है कि यह शुरुआत बिहार की राजनीति में बदलाव का शंखनाद होगी और ‘जन से जन तक’ का अभियान अब चुनावी रूप ले चुका है.
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी अब सिर्फ विचार या यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह एक संगठित राजनीतिक ताकत के रूप में मैदान में उतर रही है. 51 उम्मीदवारों की यह सूची इस बात का प्रमाण है कि पार्टी ने बिहार के हर इलाके में अपनी पैठ बना ली है. जनता के बीच भरोसे और पारदर्शिता के संदेश के साथ जन सुराज खुद को ‘जनता की पार्टी’ के रूप में पेश कर रही है. आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या प्रशांत किशोर का यह प्रयोग बिहार की पारंपरिक राजनीति में नई ऊर्जा और दिशा दे पाता है या नहीं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.