सिर पर हेलमेट, शरीर पर बुलेटप्रूफ जैकेट और चारों तरफ सुरक्षा घेरा... आखिर कौन है ये शख्स जिसके लिए UP पुलिस ने लगाई इतनी टाइट सिक्योरिटी!

पुलिस ने बताया कि यह कड़ी सुरक्षा सुशील सिंह के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने और उसकी जान के खतरा को देखते हुए की गई. सुशील प्रतापगढ़ के आसपास जिलों में ड्रग्स सप्लाई करता था.

Published date india.com Published: August 22, 2025 10:58 AM IST
Block Pramukh Sushil Singh arrested
Block Pramukh Sushil Singh arrested

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दो भाइयों को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार हुए बीजेपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को जांच में पता चला है कि वह ड्रग्स सिंडिकेट चलाता है. पुलिस ने गुरुवार को सुशील को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 48 घंटे की रिमांड पर भेज दिया गया है.

पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां से 34.10 ग्राम MD (Methamphetamine Drug) ड्रग्स बरामद हुआ है. यह ड्रग्स जमीन में गड्ढे में छिपा रखी थी. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत और मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि प्रतापगढ़ पुलिस आरोपी ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को कोर्ट में सुनवाई के लिए टाइट सिक्योरिटी के साथ लेकर जा रही है. सुशील सिंह को सिर पर हेलमेट और शरीर पर बुलेटप्रूफ जैकेट पहना रखी है. साथ ही पुलिस ने चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना रखा है.

पुलिस के अनुसार, यह कड़ी सुरक्षा सुशील सिंह के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने और उसकी जान के खतरा को देखते हुए की गई. सुशील प्रतापगढ़ के आसपास जिलों में ड्रग्स सप्लाई करता था. ड्रग्स के धंधे से उसने काफी बड़ी संपत्ति खड़ी कर रखी थी. उसके पास लग्जरी कार और करोड़ों की प्रॉपर्टी मौजूद है.

क्या है पूरा मामला?
घटना 21 जुलाई की है, प्रतापगढ़ की पट्टी तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस में अरण तिवारी और आदित्य तिवारी अपनी जमीन का बैनामा कराने आए थे. इस दौरान सुशील सिंह अपने साथियों के धमक पड़ा और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों भाई घायल हो गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. घटना को अंजाम देने के बाद सुशील फरार हो गया था. पुलिस ने उसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया था कि वह रंगदारी मांग रहा था, जब हमने देने से मना कर दिया तो उसने हमला कर दिया. लंबे समय के बाद आखिरकार पुलिस ने सुशील को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ फिलहाल पट्टी और नगर कोतवाली में 6 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.