By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Pratibha Suicide Case Tamil Nadu Government Announces Aid Of 7 Lakh Rs
तमिलनाडु : नीट में असफल होने पर आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिवार को 7 लाख की आर्थिक सहायता
तमिलनाडु के सीएम के पलानी स्वामी की छात्रों से अपील भावावेश में ऐसे खतरनाक कदम ना उठाएं
चेन्नई : हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे नंबर पाने के बावजूद नीट में असफल होने पर प्रतिभा नाम की छात्रा ने कथित तौर पर जहर खा कर जान दे दी थी. मेधावी छात्रा के आत्महत्या करने से पूरे राज्य में आक्रोश फ़ैल गया था. इसके मद्देनजर बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानी स्वामी ने मृत छात्रा के परिवार के लिए सात लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की और साथ ही सीएम ने छात्रों से भावनाओं में आकर इस तरह के जानलेवा कदम न उठाने की भी अपील की.
छात्रों के हित के लिए ‘ अम्मा सरकार ‘ प्रतिबद्ध
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानी स्वामी ने विल्लुपुरम जिले की 19 वर्षीय प्रतिभा के परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. तमिलनाडु विधानसभा में बोलते हुए सीएम पलानी स्वामी ने छात्रों की प्रगति के प्रति ‘‘अम्मा सरकार ’’ की प्रतिबद्धता का जिक्र किया और आश्वासन दिया कि सरकार छात्रों की प्रगति में उनके साथ खड़ी रहेगी. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं छात्रों से अपील करता हूं कि वह ऐसे खतरनाक कदम ना उठाएं.’’
विपक्ष द्वारा परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग
इस पर विपक्ष के नेता और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने सरकार से पूछा कि क्या वह मृतक छात्रा के परिवार के सदस्य को उनकी गरीबी पर विचार करते हुए नौकरी देगी. प्रतिभा ने राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में असफल रहने के बाद चार जून को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी. हालांकि मृत छात्रा पढ़ाई में होशियार थी. हाई स्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छे नंबर हासिल किए थे. उसकी मौत से राज्यभर में आक्रोश पैदा हो गया. द्रमुक पार्टी के नेतृत्व में विपक्ष ने विधानसभा में यह मामला उठाया था.
(इनपुट एजेंसी
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें