प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी! बोला - 'गला काट दूंगा...', लोगों का फूटा गुस्सा

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है. मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और संतों में भारी गुस्सा भर गया है.

Published date india.com Published: August 2, 2025 4:05 PM IST
प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी! बोला - 'गला काट दूंगा...', लोगों का फूटा गुस्सा

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को एक युवक द्वारा फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है. शख्स ने सोशल मीडिया पर खुलेआम एक पोस्ट में लिखा – अगर वो मेरे घर की बात करता तो मैं उसका गला काट देता. ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इसे लेकर लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला युवक प्रेमानंद महाराज के हाल ही में दिए गए बयान से नाराज है, जिसमें उन्होंने समाज में नैतिक जीवन और मर्यादित आचरण की बात कही थी.

प्रेमानंद जी के इस बयान से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, प्रेमानंद महाराज ने हाल ही में एक प्रवचन के दौरान युवाओं को ‘गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड कल्चर’ से दूर रहने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि ऐसे रिश्ते आज के समाज को खोखला कर रहे हैं और युवाओं को अपने जीवन में संयम और नैतिकता लानी चाहिए. उन्होंने लड़कियों से भी अपील की थी कि वे खुद को केवल प्रेम संबंधों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन को ऊंचे उद्देश्यों के लिए समर्पित करें. इस बयान पर कुछ लोगों ने समर्थन जताया, तो कुछ युवाओं ने इसे व्यक्तिगत टिप्पणी मानते हुए विरोध शुरू कर दिया.

महाराज को धमकी मिलने के बाद साधु-संतों में गुस्सा

जब प्रेमानंद महाराज को धमकी मिलने की बात सामने आई, तो हिंदूवादी संगठनों और साधु-संतों में गहरा आक्रोश फैल गया. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने बाबा की तरफ आंख उठाकर भी देखा, तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि हम अपनी छाती पर गोली खाने को तैयार हैं, लेकिन साधु-संतों का अपमान नहीं सहेंगे.

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई

धमकी के इस मामले पर अब सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है. महंत रामदास जी ने कहा कि गाय, कन्या और साधु की रक्षा हमारी संस्कृति का मूल है और जो भी संत प्रेमानंद के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक बातें करेगा, उसे साधु समाज बख्शेगा नहीं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन पूरे संत समाज की नजर अब सरकार की अगली कार्रवाई पर है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.