Premanand Maharaj Health Update: प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया अपनी सेहत का हाल, यूट्यूबर्स को सख्त चेतावनी: 'व्यूज मिलेंगे, पर पाप से मुक्ति नहीं'

बीते कई दिनों से प्रेमानंद महाराज की सेहत को लेकर कई खबरे सामने आ रही थी. लेकिन गुरुवार को प्रेमानंद महाराज ने खुद सामने आकर अपने सेहत पर अपडेट दिया. इस दौरान उन्होंने उन यूट्यूबर्स को हिदायत भी दी जो प्रेमानंद महाराज जी की सेहत को लेकर झूठ अफवाहें फैला रहे थे.

Published date india.com Updated: October 17, 2025 10:22 AM IST
premanand iomages

वृंदावन के प्रसिद्ध प्रेमानंद महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर कई खबरें सामने आ रही थी. लेकिन गुरुवार (16 अक्टूबर) को प्रेमानंद महाराज ने खुद सामने आकर अपने स्वास्थ्य पर अपडेट दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुझे लेकर बढ़ा चढ़ाकर अफवाहें फैलाई जा रही थी. बता दें कि पिछले कई दिनों से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर प्रेमानदं महाराज जी के स्वास्थ्य को लेकर झूठे अपडेट दिए जा रहे थे. कुछ यूट्यूबर्स ने तो ये तक कह दिया की प्रेमानंद महाराज जी पधार गए हैं.

गुरुवार (16 अक्टूबर) को प्रेमानंद महाराज के सामने जब प्रेमानंद महाराज जी के सामने एक भक्त ने इस मामले को उठाया तो प्रेमानंद महाराज दी इस हंसने लगे. बाद में उन्होंने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी और अपने भक्तों को भागवतिक अपराध’ से बचने की चेतावनी भी दी.

‘ये अपराध है भागवतिक अपराध’

प्रेमानंद महाराज जी ने कहा कि मेरे नाम पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रीलें और वीडियो बनाई जा रही थी और कहा जा रहा था कि मेरी हालत गंभीर है पर मैं इतना सीरियस नहीं था. फिर उन्होंने आगे कहा कि ऐसे वीडियो बनाने वाले लोगों को समझना चाहिए कि ये पाप है और भागवतिक अपराध.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.