Premanand Maharaj Health Update: अब कैसी है प्रेमानंद जी महाराज की सेहत? वृंदावन के संत ने कहा- 'काश मेरी किडनी फेल हो जाती...'

Premanand Maharaj Health Update: प्रेमानंद जी महाराज की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए वृंदावन के संत ने यहां तक कह दिया कि 'काश मेरी किडनी फेल हो जाती'.

Published date india.com Published: October 15, 2025 6:20 PM IST
Premanand Maharaj Health Update: अब कैसी है प्रेमानंद जी महाराज की सेहत? वृंदावन के संत ने कहा- 'काश मेरी किडनी फेल हो जाती...'

Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन के फेमस प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर बड़ा बयान जारी किया गया है. किडनी की समस्या से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज को हर हफ्ते डायलिसिस की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. बीते दिनों उनका वीडियो और फोटो सामने आया था, जिसमें प्रेमानंद जी का चेहरा सूजा हुआ और लाल दिखाई दे रहा था. फोटो देखकर प्रेमानंद जी के भक्तों की चिंता बढ़कर गई, जिसके बाद गुरू जी की सेहत को लेकर लगातार बयान जारी किए जा रहे हैं. इस बीच वृंदावन के संत ने यहां तक कह दिया कि ‘काश मेरी किडनी फेल हो जाती’.

‘काश मेरी किडनी फेल हो जाती…’

प्रेमानंद महाराज ने हमेशा की तरह इस बार भी अपनी बीमारी को लेकर बेहद शांत और अध्यात्मिक दृष्टिकोण दिखाया. उन्होंने कहा कि वे अपनी तकलीफ को भगवान की लीला मानते हैं. इसी बीच वृंदावन के ही एक अन्य संत ने भी भावुक होते हुए कहा, ‘काश मेरी किडनी फेल हो जाती, क्योंकि उससे जो प्रभु कृपा प्रेमानंद जी को मिली है, वह किसी साधना से नहीं मिलती.’

बाबा बागेश्वर पहुंचे थे मिलने

कुछ दिन पहले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी केलि कुंज आश्रम पहुंचे और प्रेमानंद महाराज से भेंट कर उनकी सेहत का हाल जाना. मुलाकात के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि ‘महाराज, आप बीमार नहीं हैं, यह तो आपकी लीला है.’ यह सुनकर प्रेमानंद जी मुस्कुराने लगे और बोले कि जो कुछ भी हो रहा है, वह भगवान की इच्छा से हो रहा है.

क्या होता है डायलिसिस?

प्रेमानंद जी महाराज ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ‘जब मेरी किडनियां फेल हुईं, उसी पल मैंने सच्चा समर्पण सीखा. जब शरीर साधना करने लायक नहीं रहा, तब अहंकार भी खत्म हुआ और तभी असली साधना का फल मिला. अब जो कुछ भी है, वह लाडली जी की कृपा है.’ डायलिसिस एक चिकित्सा प्रक्रिया है, जो तब की जाती है जब शरीर की किडनियां खून से गंदगी निकालने में अक्षम हो जाती हैं. मशीन की मदद से खून को साफ किया जाता है, जिससे शरीर संतुलित रहता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.