कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, BJP को एक ही दिन में मिला इन दो अभिनेताओं का साथ

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी हैं.

Published date india.com Updated: April 5, 2023 6:58 PM IST
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर, BJP को एक ही दिन में मिला इन दो अभिनेताओं का साथ

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. पार्टी बदलने वाले नेताओं की भी कमी नहीं है. चुनाव की घोषणा होने के साथ ही कई नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है. लगभग हर दिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में बुधवार को साउथ के दो फिल्मी सितारों ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की. दक्षिण में दोनों अभिनेताओं की अच्छी फैन फॉलोइंग है और इससे पार्टी को जरूर फायदा होगा.

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) ने दिन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) से मुलाकात की. वहीं, शाम होते-होते लोकप्रिय अभिनेता और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण (Pawan Kalyan) ने भारतीय जनता पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा (JP Nadda) से बात की. मुलाकात के बाद बीजेपी ने बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने राष्ट्र की भलाई के लिए मिलकर काम करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया और राष्ट्रीय महत्व के अलग-अलग विषयों पर गहन चर्चा की.

वहीं, दूसरी तरफ किच्चा सुदीप ने घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को सपोर्ट करेंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे. बेंगलुरु में पत्रकारों से बात करते हुए सुदीप ने कहा कि बचपन से ही बोम्मई के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं. मैं उन्हें ‘मामा’ कहता हूं. मेरे फैसले में मेरे रुख या राजनीति का कोई सवाल नहीं है. मैं सीएम बोम्मई को तब से देख रहा हूं जब मैं बच्चा था. फिल्म जगत में मेरे संकट के समय वो मेरे साथ खड़े थे. मैं यहां उनके साथ खड़ा हूं.

उन्होंने कहा, कोई गॉडफादर नहीं है और कुछ ही लोग मेरे साथ खड़े थे. अब, मैं उन्हें अपना समर्थन दे रहा हूं, लेकिन, मैं राजनीति में शामिल नहीं हो रहा हूं और मैं अपने प्रशंसकों को यह साफ करना चाहता हूं. सुदीप ने कहा, मैं सीएम बोम्मई के लिए प्रचार करने जा रहा हूं और मैं उन उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करूंगा जिनके लिए वो कहेंगे. सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जाना संभव नहीं है. अन्य दलों के नेताओं ने भी मुझे सपोर्ट किया है. यदि वे मेरी मदद मांगते हैं, तो मैं उनके लिए भी प्रचार करूंगा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

भाजपा को सुदीप के सपोर्ट पर अभिनेता प्रकाश राज ने आपत्ति जताई है. प्रकाश राज के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदीप ने कहा कि वो एक उम्दा कलाकार हैं. मैंने उनके साथ ‘रन्ना’ की थी. मैं उनके साथ एक और फिल्म में काम करने की उम्मीद कर रहा हूं. मैं राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहा हूं और यह मेरे प्रशंसकों की इच्छा है. यह 27 साल का संघर्ष रहा है. यह (बोम्मई को समर्थन) मानवीय आधार पर लिया गया फैसला है. हालांकि, बोम्मई ने कहा कि अगर सुदीप उनको सपोर्ट कर रहे हैं, तो वह पार्टी (BJP) का भी समर्थन कर रहे हैं. बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे.

(इनपुट: एजेंसी से भी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.