
नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को आइसलैंड की सरकार और वहां की जनता को आइसलैंड के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आइसलैंड का राष्ट्रीय दिवस 17 जून, 2015 को मनाया जाता है। आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलाफुर रगनार ग्रिमसन को अपने संदेश में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, “भारत की सरकार, भारत के लोगों और मेरी ओर से राष्ट्रीय दिवस के मौके पर आपको तथा आपके देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं।” यह भी पढ़े:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर की इस्लाम की तारीफ़
राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा, “आइसलैंड के मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए और अपने स्वास्थ्य तथा वहां की जनता को निरंतर प्रगति के लिए आप मेरी शुभकामनाएं स्वीकार करें।” आइसलैंड में राष्ट्रीय दिवस के दिन आधिकारिक छुट्टी रहती है। 17 जून, 1944 को आइसलैंड डेनमार्क के शासन से मुक्त हुआ था। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, “दोनों देशों के बीच पारंपरिक रूप से दोस्ताना संबंध हमारे साझा मूल्यों और अनेक समान हितों पर आधारित हैं।”
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों देश आने वाले वर्षो में आपसी लाभ के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अपना सहयोग जारी रखेंगे। भारत अपनी विकासात्मक प्रक्रिया के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मछली पालन, भू-तापीय ऊर्जा, आर्कटिक अध्ययन, भूकंप के अनुमान और शोध जैसे विषयों में आइसलैंड के समर्थन की उम्मीद करता है।”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.