Primary School Kab Khulenge: इस राज्य में आज से खुल गए 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल, जानें निचली कक्षा की पढ़ाई कब होगी शुरू....

Primary School Kab Khulenge 2021: पश्चिम बंगाल में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल 11 महीने के बाद शुक्रवार को फिर से खुल गए.

Updated: February 12, 2021, 6:59 PM IST

Primary School Kab Khulenge: पश्चिम बंगाल में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल 11 महीने के बाद शुक्रवार को फिर से खुल गए. स्कूल अधिकारियों से कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के लिये कहा गया है. कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद पिछले साल मार्च में प्रदेश के सभी शैक्षिक संस्थान बंद कर दिए गए थे. अधिकतर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अच्छी रही, हालांकि लोकल ट्रेन से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा क्योंकि वाम मोर्चा ने प्रदेश में 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.

प्रशासन ने स्कूल अधिकारियों से कहा है कि वह कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये इस संबंध में जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. प्रदेश में कई स्कूल केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए खुले जबकि कुछ ने सभी चारों कक्षाओं में अध्यापन शुरू किया. 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए खुलने वाले स्कूलों में दोनों वर्गों के लिए अलग अलग दिन कक्षायें आयोजित होंगी.

प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री (Education Minister) पार्थ चटर्जी ने बताया, ‘आज से कक्षा 9 से 12 के छात्र अब स्कूल में अध्ययन करेंगे. सरकार ने स्कूल प्राधिकरण से कोविड-19 दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिये कहा है. मैं सभी छात्रों एवं शिक्षकों को इस मौके पर बधाई देना चाहता हूं. हम सबको सावधान रहना है.’ छात्रों में भी स्कूल में जा कर अध्ययन करने का उत्साह एवं जोश दिखा. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही निचली कक्षा (Primary School Reopening Date) के लिए भी स्कूल खोले जाएंगे.

10वीं कक्षा के एक छात्र ने बताया, ‘हम इस दिन का इंतजार कर रहे थे. हालांकि, स्थिति अभी भी कोविड से पहले वाले समय की तरह सामान्य नहीं है लेकिन हम इस बात से खुश हैं कि हमारे दोस्तों एवं शिक्षकों से हमारी मुलाकात होगी. दूसरी ओर, कुछ छात्रों ने कहा कि रेलों के बाधित होने से वे अपने स्कूल पहुंचने में विफल रहे. दूसरी ओर कुछ अभिभावकों ने आनलाइन परीक्षाओं की मांग करते हुये एक निजी शिक्षण संस्थान के सामने प्रदर्शन किया.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.