इजराइल दौरा: मुंबई हमले में जिंदा बचे यहूदी बच्चे मोशे से मिलेंगे मोदी

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जा रहे हैं प्रधानमंत्री

Published date india.com Updated: June 29, 2017 5:32 PM IST
Baby Moshe
मुंबई हमलों के वक्त बेबी मोशे...

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह इजरायल दौके पर जाने वाले हैं. यहां जाकर वे इजरायल के राष्ट्रपति से तो मिलेंगे ही बल्कि एक खास इजरायली बच्चे से भी मिलेंगे. ये वही बच्चा है जो 26/11 हमले के दौरान जिंदा बच पाया था. 10 साल के इस बच्चे का नाम बेबी मोशे है. पीएम मोदी के कार्यक्रम में इस बच्चे से मुलाकात करना भी शामिल है.

26 नवंबर 2009 की रात हमले के दौरान बेबी मोशे अपने माता-पिता रिवका और गैवरियल होल्ट्जबर्ग के साथ नरीमन हाउस में मौजूद था. कुछ देर बाद ही वहां आतंकियों ने हमला कर दिया. उस गोली बारी में बेबी मोशे के माता-पिता की मौत हो गई. लेकिन मोशे की देखरेख करने वाली आया सैन्ड्रा उसे लेकर किसी सुरक्षित जगह पर छिप गई और इस तरह मोशे की जान बच सकी.

मोशे जब उस मौत के मुंह से बाहर आया तो दुनिया भर से उसके लिए सांत्वना संदेश आए. बाद में मोशे को आया सैन्ड्रा के साथ इजरायल भेज दिया गया. जहां वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता है. हमले के समय उसकी उम्र मात्र 2 साल थी. मोशे के साथ प्रधानमंत्री की होने वाली इस मुलाकात के बारे में भारत में इजरायल के राजदूत डेनियल ने मीडिया को बताया. उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों राष्ट्रध्यक्षों के बीच आतंकवाद बातचीत का मुख्य मुद्दा होगा. इसके अलावा इस दौरान 26/11 के दोषियों को सजा दिलाने पर भी बात होगी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.