प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ता को कहा की केंद्र में हमारी सरकार को 22 महीने हो गए हैं। अपनी सरकार की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा की आज तक हमारी सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा है। पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा की व्यर्थ के मुद्दों में न फंसकर पार्टी के हित को आगे बढ़ाये। मोदी ने कहा, राष्ट्रवाद हमारी ताकत है और उसी को लेकर हम आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने रविवार को अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था।
पीएम मोदी ने अपने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को कहा की आप का ध्यान भटकाने की पूरी कोशिश करेगे लेकिन अपने पथ से पीछे मत हटना और आगे बढ़ना। राजनाथ सिंह की माने तो पीएम मोदी ने यह भी कहा की जमीनी हकीकत को रोकने के लिए विपक्ष पूरी कोशिश जरुर करेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 हजार गांवों में 31 मार्च 2017 तक बिजली पहुंचाने का वादा करते हुए कहा कि और उस वादे को हमने महज एक साल के भीतर 6 हजार गांव में बिजली पहुंचा दिया। यह भी पढ़ें : नरेंद्र मोदी का बड़ा कारनामा, 245 गांवो के आये ‘अच्छे दिन
पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कहा कि महात्मा गांधी ने धरती से जुड़े मुद्दों को आजादी की लड़ाई से जोड़ने की रणनीति अपनायी थी और इसके चलते उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का जनाधार बढ़ाया। पीएम मोदी की इस सभा में राजनाथ सिंह, वैंकया नायडू समेत कई लोग शमिल थे। पीएम मोदी की इस सभा के बाद राजनाथ सिंह ने मीडिया से इस बात की जानकरी देते हुए इस बात को सामने रखा।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.