प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में करेंगे इफ्तार

आपको याद दिलादे की मोदी ने पिछले साल दिवाली भी कश्मीर में ही बिताई थी

Published date india.com Published: July 8, 2015 5:09 PM IST
Prime Minister Narendra Modi to throw iftar party in Srinagar

रमज़ान के पवित्र महीने का आख़री जुम्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में बिताएंगे। प्रधानमंत्री श्रीनगर में मुसलमान समाज के लोगो को इफ्तार पार्टी देंगे। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ईद के मौके पर जम्मू-कश्मीर के लिए कोई विशेष पैकेज की घोषणा  कर सकते हैं।

खबरों के अनुसार मोदी 17 जुलाई को श्रीनगर जाएंगे, जहां वे पूर्व सांसद और मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 100 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम मेंं शिरकत करेंगे। शाम को वह श्रीनगर लौटेंगे और इफ्तारी करेंगे। उसी दिन शायद चाँद रात हो सकती हैं जिसके अगले दिन मुसलमान समाज के लोग ईद मनाएंगे।

आपको याद दिलादे की मोदी ने पिछले साल दिवाली भी कश्मीर में ही बिताई थी। उन्होंने वहा पीडि़तों के आग्रह पर राहत राशि को सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का एलान किया था।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.