मुसलमान समुदाय के मुक्कदस महीने रमज़ान शुरू होने से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्लाम धर्म को सराहा हैं। प्रधानमंत्री ने इस्लाम में तालीम पर ज़ोर देने के लिए इस्लाम की तारीफ की।
इतिहासकार जेएस राजपूत और इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी की किताब ‘एजुकेशन ऑफ मुस्लिम्स’ के अनावरण के मौके पर सार्क देशों के उच्चायुक्तों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की पवित्र कुरान में 800 बार ‘इल्म’ शब्द का जिक्र किया गया है। मोदी ने आगे यह भी कहा की अल्लाह के बाद यह इस अलफ़ाज़ का ज़िक्र सबसे ज़्यादा हैं।
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर सभी लोगो को रमज़ान की शुभकामनाएं दी। यह पहला अवसर था जब पीएम मोदी ने मुस्लिम देशों के उच्चायुक्तों के लिए अनौपचारिक चाय पार्टी दी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.