Prime Narendra Modi Please Explain Who Wants To Kill You Anand Sharma In Parliament
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करने के लिए रची जा रही है बड़ी साज़िश?
आपको कौन धमका रहा है, कौन आपको मारना चाहता है, संसद को बताएं, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। अगर प्रधानमंत्री की जान को खतरा है तो पूरा सदन इसकी निंदा करता है।'
प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के नोट क्या बंद किये विरोधियों ने सड़कों से लेकर संसद तक संग्राम शुरू हो गया। संसद के उच्च सदन राज्य सभा में नोटबंदी के खिलाफ विपक्ष ने सरकार की जमकर आलोचना की।
संसद में सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने अपने वक्तव्य की शुरूआत 500 और 1000 के नोट पर अचानक लगे प्रतिबंध से की। आनंद शर्मा ने कहा कि इससे सबसे ज्यादा परेशानी आम लोगों को हो रही है। किसानों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसान खेतों में बीज बोने से लेकर मंडी में फसल बेचने तक नक़दी से लेन देन करता है सबसे ज़्यादा खामियाजा उसे उठाना पड़ रहा है। गरीबों की स्थिती और भी ज़्यादा खराब है। यह भी पढ़ें: PM मोदी ने आदित्य बिरला ग्रुप से ली 25 करोड़ रुपयों की रिश्वत: CM अरविंद केजरीवाल
राज्य सभा में आनंद शर्मा Photo Courtesy: Rajya Sabha
Add India.com as a Preferred Source
इतना नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीते दिनों गोवा में दिये गए भाषण की ओर इशारा करते हुए आनंद शर्मा ने कहा कि, ‘हम प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करते हैं, कृपया हमें बताएं आपके पास (धमकी की) क्या जानकारी है।’ ‘आज, आप (प्रधानमंत्री) हमें बताएं कि आपको कौन धमका रहा है, कौन आपको मारना चाहता है, संसद को बताएं, हम इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते। अगर प्रधानमंत्री की जान को खतरा है तो पूरा सदन इसकी निंदा करता है।’
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते रविवार को गोवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा था कि, ‘मैं जानता हूं मैंने कैसी कैसी ताकतों से लड़ाई मोल ले ली है… जानता हूं कैसे लोग मेरे खिलाफ हो जाएंगे… मुझे ज़िंदा नहीं छोड़ेंगे… मुझे बर्बाद कर देंगे… क्योंकि 70 वर्षों की उनकी लूट आज बेकार हो गई, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा…’
इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट अचानक बंद कर देश में ‘आर्थिक अराजकता’ पैदा कर दी, और आज लाखों लोग नकदी के लिए बैंकों और एटीएम की कतार में खड़े हैं। यह भी पढ़ें: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, नोटबंदी के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज़
‘मैं प्रधानमंत्री की निंदा करता हूं। वह अपनी टिप्पणी पर माफी मांगें, जिसमें उन्होंने पाचं-छह दिनों से कतार में खड़े लोगों को घोटालेबाज कहा था। ‘ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘क्या यही कानून है? क्या यह कालेधन के खिलाफ लड़ाई है? आपने देश में आर्थिक अराजकता ला दी’।
लेकिन इन सबके बीच India.com की टीम ने एटीएम और बैंको के बाहर रुपयों के लिये लाईन में लगें लोगों से इस मुद्दे पर बात की तो उन्होंने कुछ इस तरह के जवाब दिये…देखें वीडियो
लेकिन इन सब बातों से इतर यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोवा में दिये भाषण पर गौर किया जाए और कांग्रेस नेता द्वारा राज्यसभा में उठाए गए सवालों पर गौर किया जाए तो सवाल उठता है कि क्या 500 और 1000 रुपयों के नोटों पर प्रतिबंध लगाने के बाद भ्रष्टाचारी लोगों द्वारा पीएम मोदी की हत्या करने के लिए कोई बड़ी साजिश रची जा रही है…या फिर ये एक भावनात्मक भाषण था जिसका उन्हें आगामी चुनावों में राजनीति फायदा मिल सके। बहरहाल पीएम मोदी द्वारा दिये गए इस भाषण के बाद सुरक्षा एजेंसिया पहले से और भी ज़्यादा चौकन्नी हो गई होगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.