चोरी के आरोप में जेल में बंद कैदी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

Jharkhand Coronavirus News: लकड़ी चोरी के आरोप में केंद्रीय कारागार (Dumka Central Jail) में बंद एक कैदी की कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मौत हो गई.

Published date india.com Published: September 5, 2020 7:38 AM IST
Jail
Image for representational purpose only

Jharkhand Coronavirus News: लकड़ी चोरी के आरोप में केंद्रीय कारागार (Dumka Central Jail) में बंद एक कैदी की कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से मौत हो गई. डीएमसीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार ने बताया कि संक्रमण की वजह से बंदी की मौत हुई है. संक्रमित का पोस्टमार्टम कराने का प्रावधान नहीं है, लेकिन बंदी होने के नाते मेडिकल बोर्ड के तीन सदस्यीय दल ने पोस्टमार्टम किया. इस बीच दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनंत कुमार झा ने बताया कि सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने बताया है कि जेल में प्रवेश के समय संतोष मेहारिया की जांच करवाई गई थी जिसमें वह निगेटिव पाया गया था,

उन्होंने बताया कि भर्ती के समय बंदी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था जिस कारण उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करने के बजाय डीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा गया था, लेकिन मौत के बाद जांच की गई तो वह संक्रमित पाया गया. मृतक के भाई अजय मेहरिया ने बताया कि संतोष पहले से मुधमेह व रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित था.

बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद जेल प्रशासन ने इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज के कैदी वार्ड में भर्ती कराया. शुक्रवार सुबह करीब दो बजे उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई और सुबह करीब तीन बजे उनकी मौत हो गई. उन्होंने जेल प्रशासन पर भी मरीज को समुचित खाना नहीं देने का आरोप लगाया. सुबह परिजनों की नाराजगी की खबर सुनकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की बात सुनी. दंडाधिकारी विनय मनीष लाकड़ा की मौजूदगी में परिजनों का बयान भी दर्ज किया गया.

(इनपुट: भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.