उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुलेमान मराण्डी पाकुड़ जिला स्थित लिट्टीपाड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत पिपरा गाँव का रहने वाला था.

Published date india.com Published: December 29, 2019 8:22 AM IST
email india.com By PTI email india.com | Edited by Faizan Anjum email india.com
Volleyball Coach Rajesh Tiwari Found Dead Inside Hotel Room in Bhubaneshwar | Indian Railways Volleyball Coach | Rajesh Tiwari News | Volleyball News
Representational Image

दुमका (झारखंड): झारखंड के दुमका मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाजरत सुलेमान मराण्डी नामक एक कैदी ने आज दुमका मेडिकल कॉलेज के अस्पताल स्थित शौचालय की खिड़की से हथकड़ी की रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. दुमका जेल के अधीक्षक भगीरथ कार्जी ने बताया कि सुलेमान मरांडी को इलाज के लिए 30 नवम्बर को दुमका केन्द्रीय कारा से अस्पताल लाया गया था.

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई लड़की, डांट से बचने को घर में कहा- ‘मैं किडनैप हो गई थी’ और फिर…

उसे खून की कमी थी जिसका इलाज चल रहा था और रवह अस्पताल के शौचालय में गया था जहां उसने फांसी लगा ली. अस्पताल के अधीक्षक देवाशीष रक्षित ने इसकी पुष्टि की है. कार्जी ने बताया कि सुलेमान मराण्डी हत्या के एक मामले को लेकर आजीवन कारावास की सजा काट रहा था और वह 2016 के दिसम्बर से जेल में था. उसकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी. वह पाकुड़ जिला स्थित लिट्टीपाड़ा थानाक्षेत्र अन्तर्गत पिपरा गाँव का रहने वाला था.

गाड़ी चलाते-चलाते सो गया OLA ड्राइवर, फिर पैसेंजर ने ऐसे किया अपना सफर पूरा

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.