बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों से मिलने पहुंची यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा

अनुभवों को साझा करने के लिए मुझे इन्स्टाग्राम पर फालो करें : प्रियंका

Published date india.com Updated: May 21, 2018 7:50 PM IST
बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों से मिलने पहुंची यूनिसेफ की ब्रांड एम्बेसडर प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर

ढाका : अभिनेत्री और यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत प्रियंका चोपड़ा रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हैं. प्रियंका ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. इस तस्वीर में वह विमान की खिड़की से बाहर देख रही हैं. प्रियंका ने तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, “मैं यूनिसेफ फील्ड विजिट पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हूं. मेरे अनुभवों को साझा करने के लिए मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें. बच्चे बेघर हो गए हैं, दुनिया को ख्याल रखने की जरूरत है. हमें ख्याल रखना चाहिए.”

एक दशक से यूनिसेफ से जुड़ी हैं प्रियंका
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले एक दशक से यूनिसेफ के साथ जुड़ी हैं. उन्हें 2010 में बाल अधिकारों के लिए यूनिसेफ का राष्ट्रीय और वैश्विक सद्भावना दूत बनाया गया था. वह पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला अधिकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्रमोट करती हैं. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अगस्त 2017 से लेकर अब तक लगभग 7 लाख शरणार्थी म्यांमार से पलायन कर बांगलदेश के कॉक्स बाजार पहुंच चुके हैं. पिछले साल प्रियंका ने जॉर्डन में सीरियाई शरणार्थी बच्चों से भी मुलाकात की थी. प्रियंका लंदन से ढाका के लिए रवाना हो गई हैं. वह प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शाही शादी में शिरकत करने लंदन गई थीं.
( इनपुट एजेंसी )

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.