सोनिया गांधी के जन्मदिन पर सीएम ने लोगों को बांटी प्याज, कांग्रेस कार्यकर्ता भी हुए खुश

प्याज लेने के लिए लोग उमड़ पड़े. पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्याज बांटी गई.

Updated: December 9, 2019, 5:40 PM IST

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का आज 73वां जन्मदिन है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का अलग अलग तरीके से जन्मदिन मनाया, उन्हें बधाई दी. इसी बीच पुडुचेरी (Puducherry) में कांग्रेस ने अलग तरह से सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी (Chief Minister V. Narayanasamy) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोगों को एक-एक किलो प्याज बांटी. प्याज लेने के लिए लोग उमड़ पड़े. पार्टी कार्यकर्ताओं को भी प्याज बांटी गई.

बता दें कि आज सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का जन्मदिन है. वह 73 साल की हो गई हैं. कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने कहा, ‘सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं’.

देश में महिलाओं के खिलाफ लगातार सामने आ रहीं हिंसा की घटनाओं के कारण सोनिया गांधी ने पहले ही जन्मदिन नहीं मनाए जाने का ऐलान कर दिया था. सोनिया के जन्मदिन पर उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे. कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “सोनिया गांधी हमारी शक्ति और हमारी बड़ी नेता हैं. उस शख्स को जन्मदिन का मुबारकबाद जिसने महिलाओं की शक्ति, हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश के लोगों की क्षमता को खुद में समाहित किया है.”

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.