बिटिया की शादी के लिए 51000 का शगुन दे रही है सरकार, जानें क्या हैं शर्तें और कैसे करेंगे अप्लाई?

पंजाब में गरीब परिवारों में बेटी की शादी के लिए 1997 में शगुन योजना शुरू की गई थी. तब पंजाब सरकार की ओर से गरीब परिवारों में बेटी की शादी में 5100 रुपये दिए जाते थे.बाद में राज्य की AAP सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर आशीर्वाद शगुन योजना कर दिया और आर्थिक मदद भी बढ़ा दी गई.

Published date india.com Updated: January 9, 2026 9:09 PM IST
बिटिया की शादी के लिए 51000 का शगुन दे रही है सरकार, जानें क्या हैं शर्तें और कैसे करेंगे अप्लाई?
प्रतीकात्मक फोटो.

किसी परिवार में जब बेटी का जन्म होता है, तो उसे मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं. बेटी के जन्म के बाद एक पिता उसके भविष्य और शादी के लिए पैसे जोड़ने लगता है.लेकिन, तमाम जमा-पूंजी लगाने के बाद भी कई बार शादी के पैसे पूरे नहीं पड़ते. आज की महंगाई के इस दौर में बेटी की शादी के लिए पैसा जुटाना, किसी बड़े पहाड़ पर चढ़ने जैसा कठिन काम है. ऐसे जरूरतमंद बेटियों की मदद के लिए पंजाब सरकार एक खास स्कीम चलाती है. इसके तहत बेटियों की शादी पर सरकार की तरफ से 51000 का शगुन दिया जाता है.

पंजाब सरकार की इस स्कीम का नाम आशीर्वाद शगुन योजना है. अगर आपके आसपास भी किसी गरीब परिवार में बेटी की शादी है, तो इस योजना की जानकारी उन तक पहुंचा सकते हैं.

आशीर्वाद शगुन योजना क्‍या है?
पंजाब में गरीब परिवारों में बेटी की शादी के लिए 1997 में शगुन योजना शुरू की गई थी. तब पंजाब सरकार की ओर से गरीब परिवारों में बेटी की शादी में 5100 रुपये दिए जाते थे.बाद में राज्य की AAP सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर आशीर्वाद शगुन योजना कर दिया. अभी पात्र परिवारों में दो बेटियों की शादी के लिए पंजाब सरकार की ओर से 51,000 रुपये शगुन के तौर पर दिए जाते हैं.

किसे मिलता है लाभ?

  • शुरुआत में इस योजना में सिर्फ रिजर्व्ड कैटेगरी को ही शामिल किया था. बाद में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों (EWS) को भी इसमें शामिल कर लिया गया.2004 में इस योजना में ईसाई लड़कियों को भी शामिल किया गया है.
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र कम से कम 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए.
  • परिवार की सभी सोर्स से एनुअल इनकम 32,790 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
  • लड़की के माता-पिता/अभिभावक पंजाब राज्य के स्थायी निवासी होने चाहिए.
  • आर्थिक सहायता के लिए आवेदन शादी की तय तारीख से पहले या शादी के 30 दिनों के भीतर किया जा सकता है.
  • इस योजना के तहत एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही लाभ दिया जाएगा.

आशीर्वाद योजना में कितना पैसा मिलता है?
आशीर्वाद शगुन योजना के तहत SC/OBC/EWS/क्रिश्चियन, विधवा महिला की बेटियों और SC विधवा या तलाकशुदा महिला को दोबारा शादी करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से 51,000 रुपये दिए जाते हैं.

सरकार ने कब-कब बढ़ाया शगुन?
सरकार ने 2006 में इस शगुन को 6100 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया था. 2017 में यह राशि 21,000 रुपये कर दी गई. फिर 1 जुलाई, 2021 को इसे 21,000 से 51,000 रुपये कर दिया गया. योजना की शुरुआत के समय एनुअल इनकम की लिमिट 16,000 रुपये थी. 2011-12 में इस सीमा को बढ़ाकर 30,000 रुपये सालाना कर दिया गया. वर्तमान में यह इनकम लिमिट 32,790 साल की कर दी गई है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
होम पेज Application Registration पर क्लिक करें
फॉर्म में आपको आधार नंबर, Aadhaar Virtual ID भरना होगा
इसके बाद नाम, पता, जाति प्रमाण पत्र नंबर, आय प्रमाण पत्र नंबर भरें
लड़की का नाम, लड़की का आधार नंबर सब भरना होगा
फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी को अच्छे से भरकर Submit कर दें

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए?

  • आवेदक और लड़की का आधार कार्ड.
  • जन्म तिथि का प्रमाण पत्र.
  • इनकम सर्टिफिकेट.
  • आवास प्रमाण पत्र.
  • जाति प्रमाण पत्र.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.