पंजाब में AAP से गठबंधन पर सीएम अमरिंदर को ऐतराज नहीं, कहा- राहुल गांधी लेंगे फैसला

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने विपक्ष के संयुक्‍त गठबंधन के नेता के तौर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार के लिए आगे करने की वकालत की.

Updated: July 23, 2018, 11:54 AM IST

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन चाहे वह आम आदमी पार्टी ही क्‍यों न हो, उसका आखिरी फैसला कांग्रेस पार्टी हाईकमान की ओर से तय किया जाएगा. गठबंधन बनाना पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार है, न कि हमारे. इस दौरान उन्‍होंने विपक्ष के संयुक्‍त गठबंधन के नेता के तौर पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी का नाम प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार के लिए आगे करने की वकालत की.

नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सेशन के दौरान मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठजोड़ के बारे में पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर फैसला लिया जाएगा और पार्टी की प्रांतीय इकाइयां उसी फैसले को अपनाएंगीं. बता दें कि इससे पहले पंजाब की प्रभारी कांग्रेस आशा कुमारी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा था कि पंजाब में ‘आप’ के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं होगा.

सीएम योगी ने एटा में सपा पर बोला हमला, ‘जाति और परिवारवाद से नहीं होता देश का विकास’

बीजेपी विरोध गठबंधन जितना बड़ा, उतना बेहतर

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि हर कोई पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अगले चुनावों में भाजपा को हराने के लिए गठबंधन बनाने के लिए काम करेगा. सिंह ने व्यापक गठजोड़ का समर्थन करते हुए कहा कि विरोधी बीजेपी गठबंधन जितना बड़ा होगा उतना बेहतर होगा. उधर, कैप्टन अमरिंदर ने पीयूयू(पंजाब यूनिवर्सिटी) के नए वाइस चांसलर के रूप में बीएचयू के प्रोफेसर राज कुमार की नियुक्ति का स्वागत किया और इसे “बहुत अच्छा कदम” बताया.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.