Punjab Devastating Flood In 40 Years Know Who All Came For Help
पंजाब में 40 सालों की सबसे विनाशकारी बाढ़, पंजाबियों की मदद करने कौन-कौन पहुंचा ?
पंजाब की इस बाढ़ में 1300 से 1800 गांव जलमग्न हो गए, करीब 2.56 लाख से 15 लाख लोग प्रभावित हुए. इन महाविनाश के बाद चारों ओर से मदद के हाथ उठे हैं. जानिए किस किसने की मदद.
पंजाब में आई भीषण बाढ़ पिछले 40 सालों की सबसे विनाशकारी बाढ़ मानी जा रही है. राज्य के पूरे 23 जिले बाढ़ से ग्रस्त हैं. 1300 से 1800 गांव जलमग्न हो गए, करीब 2.56 लाख से 15 लाख लोग प्रभावित हुए. चारों से पंजाब की मदद के लिए हाथ उठे हैं.
पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क (Ammy Virk) ने 200 बाढ़ प्रभावित परिवारों को गोद लेने का ऐलान किया.बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हर संभव मदद का वादा किया. उनकी बहन मोगा में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर राहत कार्यों में जुटीं. वह मोगा से ही हैं.
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh): ने गुरदासपुर और अमृतसर के 10 प्रभावित गांवों को गोद लिया. पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने राहत कार्यों में सक्रिय भाग लिया और जरूरतमंदों तक पानी, राशन और अन्य सामग्री पहुंचाई.
पंजाबी सिंगर रंजीत बावा (Ranjeet Bawa) ने अपने शो की पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों को दान करने की घोषणा की. राज कुंद्रा (Raj Kundra): उद्योगपति और अभिनेता ने अपनी पंजाबी फिल्म “मेहर” की पहले दिन की पूरी कमाई बाढ़ पीड़ितों को दान करने का ऐलान किया.
पंजाबी अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल ने राहत सामग्री भेजकर मदद की.
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने एक महीने की सैलरी पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए दान की. AAP के जनप्रतिनिधियों ने अपनी एक महीने की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान की.
Add India.com as a Preferred Source
सामाजिक कार्यकर्ता बलजीत सिंह गिल ने एक रात में 1.35 करोड़ रुपये की राहत राशि जुटाई और नावों के जरिए लोगों को बचाने में मदद की.
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर हर संभव मदद का वादा किया. पंजाबी सिंगर करण औजला, सुनंदा शर्मा, अभिनेत्री सोनम बाजवा की टीम ने भोजन, दवाएं और अन्य जरूरी सामग्री पीड़ितों तक पहुंचाई, संगठनों के साथ मिलकर काम किया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.