Punjab Firozpur Fazilka Road Highway Accident 9 People Dead More Than 20 Injured
Punjab: फिरोजपुर-फाजिल्का हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप वैन कैंटर से टकराई, 9 की मौत कई घायल
फिरोजपुर से फाजिल्का जाने वाली हाइवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार पिकअप वैन एक खड़े कैंटर से जा टकराई. इस दुर्घटना में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए हैं.
Accident News: पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का हाइवे पर शुक्रवार (31 जनवरी) को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े कैंटर को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पीछे से टक्कर मार दी.
हादसे के वक्त पिकअप वैन में करीब 15 लोग सवार थे, जो कि जलालाबाद की तरफ जा रहे थे. घटनास्थल से जैसी तस्वीरें सामने आ रही हैं उनसे इस हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस हादसे में पिकअप वैन का आगे का भाग पूरी तरह से गायब हो चुका है पूरी वैन चकनाचूर हो गई है. मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि हादसे के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गई.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को तुरंत गुरुहरसहाय, जलालाबाद और फिरोजपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि कुछ गंभीर रूप से घायलों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लोगों के मुताबिक जिस कैंटर को टक्कर मारी गई वो खराब पड़ा था.
मृतकों के परिजनों को दी गई खबर
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को जलालाबाद सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है. वहीं, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. आपको बता दें कि 27 दिसंबर को भी पंजाब के बठिंडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया था. जिसमें की 8 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हो गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.